लाइव न्यूज़ :

तुनिषा शर्मा ने क्यों की आत्महत्या? सीरियल के सह-कलाकार शीजान खान गिरफ्तार, एक्ट्रेस की मां ने लगाए थे आरोप

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2022 08:22 IST

टीवी एक्ट्रेस और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस बीच अभिनेत्री की मां ने शीजान खान पर आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देतुनिषा शर्मा ने कल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।तुनिषा का शव सीरियल के सह-कलाकार शीजान खान के मेकअप रूम में मिला था।तुनिषा की मां ने अब आत्महत्या के लिए शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है, पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। टीवी एक्ट्रेस अपने शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर थीं, जहां उन्होंने आत्महत्या की। उनका शव सह-कलाकार शीजान खान के मेकअप रूम में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब, यह बात सामने आई है कि तुनिषा की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए अली बाबा सीरियल के सह-कलाकार शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया है। यह भी कहा जा रहा है कि वे रिलेशनशिप में थे। इन आरोपों के बीच पुलिस ने देर रात शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया।

शीजान पर मां ने लगाया तुनिषा की आत्महत्या का आरोप

डीसीपी चंद्रकांत जाधव ने मीडिया से बात करते हुए मामले पर जानकारी साझा की है। पुलिस सेट पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। तुनिषा शर्मा अपनी मां के साथ रहती थीं, उन्हें भी बुलाया गया था। डीसीपी के मुताबिक तुनिषा की मां ने अपने बयान में अली बाबा के को-स्टार शीजान खान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। कहा जा रहा है कि शीजान और तुनिषा का अफेयर चल रहा था।

यह पूछे जाने पर कि क्या तुनिषा के गर्भवती होने की खबरें सच हैं, डीसीपी ने कहा कि जांच अभी जारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

वालिव पुलिस ने कहा कि वह हत्या और आत्महत्या दोनों के एंगल से तुनिषा की मौत की जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 21 साल की तुनिषा का शव  शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसाई में धारावाहिक के सेट पर बंद कमरे में मिला। तुनिषा को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तुनिषा के शव को इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

तुनिषा फिल्मों मं भी नजर आ चुकी थीं। उन्होंने 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था।

टॅग्स :मुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच