लाइव न्यूज़ :

इस खास दिन रिलीज होगा सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर, एक्टर ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2019 13:50 IST

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का फैंस को काफी समय से इंतजार है। अब फिल्म का ट्रेलर फैंस ले जल्द रुबरु होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने खुद आज बात की घोषणा कर दी है कि कब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।फिल्म का ट्रेलर 2 दिन बाद यानि 23 अक्टूबर को फैंस के सामने पेश किया जाएगा।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर्स अब तक रिलीज हो चुके हैं। ऐसे में शानदार मोशन पोस्टर के बाद फैंस के बीच ट्रेलर को लेकर उत्सुकता खासा है। फैंस ट्रेलर का बहुत दिनों से इंतजार कर रहे हैं, तो अब से इंतजार खत्म होने वाला है।  जल्द ही दबंग 3 का ट्रेलर फैंस से रुबरु होगा।

सलमान खान ने खुद आज बात की घोषणा कर दी है कि कब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। दरअसल फिल्म का ट्रेलर 2 दिन बाद यानि 23 अक्टूबर को फैंस के सामने पेश किया जाएगा। इस ट्रेलर को बड़े रूप में रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर की जानकारी एक वीडियो के जरिए सलमान ने दी है। इसमें सलमान चुलबुल के रूप में नजर आ रहे हैं। साथ ही रज्जो के लुक में सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं। सलमान खान वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि ये हैं हमारी सुपर सेक्सी मिसेज रज्जो। वाह क्या बात है, अभी भी भी हमारी हबीबी। सलमान ने इसको शेयर करते हुए #2DaysToDabangg3Trailer डाला है। इससे साफ है कि ट्रेलर 2 दिन बाद फैंस के सामने होगा। अब फैंस के बीच ट्रेलर को लेकर और भी उत्सुकता बढ़ जाएगा।

इस फिल्म के ट्रेलर को दिल्ली, मुंबई के अलावा चेन्नई, बैंग्लुरु, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में एक साथ रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को ऑलाइन भी रिलीज किया जाएगा। सलमान खान के साथ फिल्म की लीड स्टार सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप, फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?