लाइव न्यूज़ :

ये हैं इस हफ्ते के टॉप 10 बॉलीवुड सॉग्स, केदारनाथ फिल्म के इन दो गानों को मिली है जगह

By मेघना वर्मा | Updated: December 10, 2018 15:50 IST

इनमें कुछ गाने ऐसे हैं जो आने वाली फिल्मों के हैं वहीं कुछ गाने ऐसे हैं जो ज्यादा पुराने भी नहीं है और ज्यादा नए भी नहीं मगर लिसनर्स को ये इस हफ्ते काफी पसंद आए हैं। 

Open in App

कहते हैं संगीत कैसा भी हो दिल छू जाता है और जब बात बॉलीवुड के संगीत की आती है तो ये बात और भी सही हो जाती है। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि मूड के हिसाब से गाने पसंद आते हैं। इमोशनल हैं तो सैड सॉग, वीकेंड है तो पार्टी सॉग्स। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस हफ्ते के टॉप 10 सॉग्स। इनमें कुछ गाने ऐसे हैं जो आने वाली फिल्मों के हैं वहीं कुछ गाने ऐसे हैं जो ज्यादा पुराने भी नहीं है और ज्यादा नए भी नहीं मगर लिसनर्स को ये इस हफ्ते काफी पसंद आए हैं। 

आप भी देखें कौन से हैं वो 10 गाने

10. देखते-देखते

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का ये गाना इस हफ्ते 10वें नबंर पर है। आतिफ असलम की आवाज में इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें ये गाना ओरिजनली नुसरत फतेह अली खान ने गाया है। जिसे भी बहुत लोग पसंद करते हैं। 

09. आंख लड़ जावे

लवयात्री का ये ट्रेक लोगों की जुबान पर चढ़ा हो। पार्टी हो या फ्री टाइम लोग इस गाने को सुनना चाहते हैं। बादशाह के कंपोज किए इस गाने को तनिष्क बागची ने लिखा है। 

08. स्वीटहार्ट

सात दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ फिल्म का गाना स्वीटहार्ट भी सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अमिताभ भट्टाचार्या के लिखे इस गाने को लोग ना सिर्फ ऑनलाइन देखना बल्कि ऑडियो सुनना भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

07. दिलबर-दिलबर

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का ये गाना पिछले कई हफ्तों से लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। नोरा फतेही इस गाने में बेहद हॉट लग रही हैं। 

06. मोरीनी बन के

इसी साल आई फिल्म बधाई हो का ये गाना हर पार्टी और हर शादी में सुनने को मिल जाएगा। पिछले कई महीनों से इस गाने ने खुद को टॉप 10 के अंदर बनाया हुआ है।  05. कमरिया

पांचवें नंबर पर फिल्म मित्रों से गाना कमरिया। जैकी भगनानी की इस फिल्म में बॉलीवुड पर खास छाप नहीं छोड़ी पर इसका गाना लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

04.मेरा नाम तू

बॉलीवुड के बादशाह और ब्यूटिफुल अनुष्का शर्मा का ये रोमांटिक ट्रेक रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया। आप भी देखिए...

03. चोगाड़ा थारा

गुजराती लिरिक्स के साथ शुरू हुए इस गाने को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर से लवयात्री का ये दूसरा गाना टॉप 10 में शामिल है। 

02. काफिराना

केदारनाथ फिल्म लोगों को जितनी पसंद आ रही है उतना ही इस फिल्म के गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म का गाना काफिराना लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। 

01.प्रॉपर पटोला

अर्जुन कपूर और परिणिता चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के इस गाने को नंबर वन कहा जा सकता है। इस हफ्ते सबसे ज्यादा सुना जाने वाले गानों में से ये एक है।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!