लाइव न्यूज़ :

Siya Kakkar Suicide: परिवार वालों का दावा- धमकियों से परेशान होकर सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 10:57 IST

16 वर्षीय टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ द्वारा गुरुवार को सुसाइड करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से भी जोड़कर देखने की कोशिश की।सिया को किस बात का डिप्रेशन था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।सुसाइड की वजह सामने लाने के लिए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई है। 

टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ की आत्महत्या की जांच-पड़ताल दिल्ली पुलिस कर रही है। पुलिस महज 16 साल की उम्र में आत्महत्या करने के पीछे की वजह को तलाश को करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से भी जोड़कर देखने की कोशिश की। लेकिन सुशांत की आत्महत्या से सिया कक्कड़ की मौत का कोई लिंक सामने नहीं आया। पुलिस ने एक्ट्रेस के सेलफोन को आगे जांच के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया डिप्रेशन में थीं। हालांकि सिया को किस बात का डिप्रेशन था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस को सिया के घर से कुछ जरूरी दस्तावेज मिले हैं। जिसको लेकर छानबीन की जा रही है। सिया के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड की वजह सामने लाने के लिए पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई है। 

सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थीं सिया

जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सिया को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं। टिकटॉक पर सिया कक्कड़ के 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सोशल मीडिया पर कितनी पॉपुलर थी। 

मौत से पहले अच्छे मूड में दिखाई दे रही थी सिया कक्कड़

सिया कक्कड़ ने अपने काम को देखने के लिए एक मैनेजर अर्जुन सरीन को रखा हुआ था। इस मामले में फोटोग्राफर विरल भयानी के एक पोस्ट के अनुसार, सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन से उनकी बात हुई थी। अर्जुन ने विरल को बताया था कि बुधवार रात तक सिया अच्छे मूड में थीं। एक गाने को लेकर दोनों की बात भी हुई थी। अर्जुन ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि आखिर सिया ने आत्महत्या क्यों की।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?