Ganpat vs Yaariyan-2: 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी टाइगर की गणपत, और दिव्या की यारियां-2, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Published: October 17, 2023 11:29 AM2023-10-17T11:29:57+5:302023-10-17T13:22:33+5:30

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी नई फिल्म गणपत के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वहीं अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपनी फिल्म यारियां-2 लेकर 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। एक दिन में दोनों फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। दोनों फिल्मों के कलाकार इन दिनों प्रमोशन के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ पहुंच रहे हैं।

Tiger's Ganpat and Divya's Yaariyan-2 released in theaters on October 20 | Ganpat vs Yaariyan-2: 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी टाइगर की गणपत, और दिव्या की यारियां-2, देखें वीडियो

फाइल फोटो

Highlightsसिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार गणपत और यारियां-2 गणपत में दिखेगा टाइगर का हीरोपंती स्वैगयारियां-2 में एक हीरोइन दो हीरो के बीच लव ट्रायंगल

Ganpat and Yaariyan-2: इस सप्ताह सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि दो फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। जहां एक्शन से भरमार टाइगर श्रॉफ की गणपत रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ दिव्या खोसला कुमार की यारियां-2 रिलीज होगी। हालांकि एक दिन में दोनों फिल्म के रिलीज होने से किस फिल्म को ज्यादा नुकसान होगा। यह तो आने वाले सप्ताह में पता चल जाएगा। लेकिन दर्शकों को एक दिन में दो फिल्में देखने का मौका मिलेगा।

 

टाइगर को अमिताभ का साथ

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री कृति सेनन की गणपत मूवी में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में  नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बीते कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। एक्शन से भरमार दिख रही ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया था। अब देखना होगा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

इस फिल्म में टाइगर और कृति हीरोपंती के बाद एक बार फिर साथ आए हैं। हीरोपंती फिल्म से टाइगर ने बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में टाइगर और कृति की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। अब दोनों स्टार एक बार फिर उसी अंदाज में गणपत में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन का भी इस फिल्म में एक अलग करेक्टर देखने को मिलेगा। 


यारियां-2 में लव ट्रायंगल

मॉडल से अभिनेत्री, फिर निर्देशक बनी दिव्या खोसला कुमार की फिल्म यारियां-2 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिव्या के साथ मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों को पसंद आया था। पहले पार्ट के सभी गाने और फिल्म की कहानी को दर्शकों ने अपना प्यार दिया था। अब यारियां -2 रिलीज के लिए तैयार हैं।

दिव्या, मिजान और पर्ल वी पूरी लगातार फिल्म के प्रमोशन में शहर दर शहर घूम रहे हैं। कलाकारों को यकीन है कि उनकी फिल्म को दर्शकों के द्वारा सराहा जाएगा। 

Web Title: Tiger's Ganpat and Divya's Yaariyan-2 released in theaters on October 20

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे