लाइव न्यूज़ :

वरुण-आलिया से करण ने मोड़ा मुंह अब टाइगर-तारा के साथ बनाएंगे ‘दुल्हनिया’ की अगली कड़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 15, 2019 08:17 IST

फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने बैनर की हिट 'दुल्हनिया' सीरीज की अब तक की दोनों फिल्मों- 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को कास्ट किया था

Open in App

फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने बैनर की हिट 'दुल्हनिया' सीरीज की अब तक की दोनों फिल्मों- 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को कास्ट किया था. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली थीं, लेकिन इस सीरीज की तीसरी फिल्म में वरुण-आलिया की जोड़ी नजर नहीं आएगी.

खबर है कि करण जौहर हालिया रिलीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आ चुके टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया को 'दुल्हनिया' सीरीज की अगली फिल्म में पेश कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक करण को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा का काम काफी पसंद आया है. टाइगर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी करण को प्रभावित किया.

इसी वजह से उन्होंने तारा को एक बार फिर टाइगर के अपोजिट अपने बैनर की नई फिल्म में लेने का फैसला किया है. एक रिपोर्ट में यह उम्मीद भी जताई गई है कि टाइगर और तारा की यह नई फिल्म आलिया-वरुण की 'दुल्हनिया' सीरीज की अगली कड़ी हो सकती है.

अगर ऐसा होता है तो यह दूसरा मौका होगा जब तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दोनों मिलकर 'स्टूडेंट' सीरीज के बाद आलिया-वरुण द्वारा स्थापित किसी सफल फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे.

टॅग्स :तारा सुतारियाटाइगर श्रॉफआलिया भट्टवरुण धवनकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?