लाइव न्यूज़ :

इंतजार हुआ खत्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला लोगो हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 17, 2018 12:21 IST

Thugs of Hindostan logo video out : विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में कैटरीना कैफ और दंगल गर्ल सना शेख भी लीड रोल में हैं। 

Open in App

मुंबई, 17 सितम्बर: आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी से सजी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला लोगो आज सामने आ गया है। यश राज बैनर तले बन रही इस फिल्म के लोगो वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना कैफ और दंगल गर्ल सना शेख भी लीड रोल में हैं। 

1 मिनट 16 सेकंड के इस वीडियो में भारत का नक्शा और तलवार और ढाल भी नजर आ रहा है। फ़िलहाल इस लोगो में स्टार्स के लुक को रिविल नहीं किया है। 

बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवम्बर को रिलीज होगी। जो कि नेशनल हॉलीडे का दिन है। मेकर्स को उम्मीद है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने पहले दिन की ओपनिंग में 'बाहुबली 2' (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ेगी। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने अपने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की थी। 

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के कुल छह मोशन पोस्टर्स रिलीज होंगे और पोस्टर्स में फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के बारे में जानकारी मिलेगी। लेकिन खास बात है कि फिल्म का पहला पोस्टर किसका होगा ये देखना दिलचस्प होगा। 

बता दें कि फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन भी एक्शन सीन करते दिखेंगे। फिल्म का एक एक्शन सीन करने के दौरान बिग बी घायल भी हो गए थे। ये पहले बार है जब  आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेगी।

बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए दो विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है। इन दो जहाजों को बनाने के लिए 1 साल से अधिक तक का समय लग गया | बड़ी स्क्रीन पर इन जहाजों को एक्शन सीक्वेंस में देखना दर्शकों के लिए किसी शानदार अनुभव से कम नहीं होगा।

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानअमिताभ बच्चनकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?