लाइव न्यूज़ :

तान्हाजी की हर तरफ तारीफ, तीनों सेना प्रमुखों ने साथ में देखी अजय की फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2020 10:43 IST

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है.

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन की फिल्म 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच छाई हुई है।

अजय देवगन की फिल्म 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच छाई हुई है।फिल्म फैंस को खासा पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म अब तक करीब 175 करोड़ की कमाई कर चुकी है।दूसरी तरफ अब फिल्म ने हिस्ट्री क्रिएट की है। तीनों सेनाओं के प्रमुख ने साथ मिलकर ये फिल्म देखी है।

रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हरिंदर सिक्का  ने ट्वीट करके इस बात की खुद भी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि तान्हाजी ने हिस्ट्री क्रिएट कर दी है। तीनों सेनाओं के प्रमुख, नेवी चीफ, आर्मी चीफ और एयर चीफ ने साथ मिलकर अजय देवगन और काजोल की देश के हीरो पर बनी फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर देखी है। उन्होंने ये फिल्म दिल्ली में देखी। दोस्तों इस फिल्म को जरूर देखिए, ये इस दुनिया से अलग है।

इसके साथ ही सिक्का ने तीनों प्रमुख संग अजय देवगन की फोटो भी शेयर की है। हरिंदर सिक्का के इस ट्वीट को शेयर करते हुए अजय ने लिखा- तीनों प्रमुख संग शाम बिता कर सम्मान प्राप्त किया. तानाजी को प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। खुद अजय देवगन ने भी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और शुक्रिया अदा किया है। अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि तीनों प्रमुखों के साथ एक शाम बिताने का सम्मान किया। तान्हाजी को दिए गए प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अजय देवगन  की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' अपनी तूफानी कमाई से मिशन मंगल, गुड न्यूज और भारत को भी पीछे छोड़ सकती है। साथ ही माना जा रहा है कि तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ही तान्हाजी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अजय देवगन की तान्हाजी ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

देश में हो रहे सीएए और एनआरसी के विवाद के बावजूद तान्हाजी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अजय देवगन की तान्हाजी ने बीते सोमवार 8 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म ने 11 दिनों में ही 175.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?