लाइव न्यूज़ :

चार्टर्ड अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ भारत आया ये शख्स और बन गया भारतीय सिनेमा का शेखर, जन्मदिन पर जानिए विशेष

By वैशाली कुमारी | Updated: December 6, 2021 15:56 IST

शेखर ने हॉलीवुड में भी अपने कला का लोहा मनवाया और ‘द फोर फेदर्स’, एलिजाबेथ-I, ‘द फोर फेदर्स’, ‘न्यू यॉर्क- आई लव यू’ और ‘पैसेज’ जैसी फिल्मों का डायरेक्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे शबाना आजमी और शेखर करीब 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद दोनों अलग हो गएउन्होंने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी कर ली, जो कि उम्र में उनके करीब 30 साल छोटी हैं

शेखर कपूर एक मल्टीटैलेंटेड शख्सियत के मालिक हैं जिन्होंने अपनी कला से इंडस्ट्री को काफी कुछ दिया है। उनकी पहचान एक ऐसे डायरेक्टर की रही है जिन्होंने बॉलीवुड को बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। शेखर ने हॉलीवुड में भी अपने कला का लोहा मनवाया और ‘द फोर फेदर्स’, एलिजाबेथ-I, ‘द फोर फेदर्स’, ‘न्यू यॉर्क- आई लव यू’ और ‘पैसेज’ जैसी फिल्मों का डायरेक्ट किया है।

डायरेक्शन के अलावा शेखर एक बेहतरीन एक्टर भी है जिन्होंने कई फिल्मों और मशहूर धारावाहिकों में अभिनय का काम भी किया है। बॉलीवुड का ये लेजेंड आज यानी 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहा है। शेखर आज 76 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1945 को पंजाब के लाहौर में हुआ था। शेखर कपूर सदाबहार एक्टर देव आनंद के भांजे हैं। हिंदी सिनेमा में आने से पहले शेखर बतौर चार्टेड अकाउंटेंट लंदन में काम कर चुके हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

शेखर देव आनंद की वजह से वह फिल्मों में आए। लंदन में जॉब छोड़कर भारत आ गए और अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म जान हाजिर हो से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शेखर को उनकी शो ‘उड़ान’ की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। 

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी लीड रोल में थीं। 

शेखर कपूर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम मेधा था। उसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी कर ली, जो कि उम्र में उनके करीब 30 साल छोटी हैं। शेखर कपूर का नाम प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के साथ भी जुड़ा जिसपर प्रीटी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि ये सब केवल बकवास बातें हैं। शबाना आजमी और शेखर करीब 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

 

 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?