लाइव न्यूज़ :

1 साल में ही पति से अलग हुईं ये एक्ट्रेस, दे दी तलाक की अर्जी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2020 08:50 IST

एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) ने अपनी शादी के एक साल बाद ही तलाक (Divorce) लेने का फैसला किया है.

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने साल 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहित मित्तल से शादी रचाई थीशादी को एक साल पूरा होने से पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया

अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने साल 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहित मित्तल से शादी रचाई थी, लेकिन शादी को एक साल पूरा होने से पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया. श्वेता ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी.

अब खबर आ रही है कि श्वेता और उनके पति ने तलाक की अर्जी फाइल कर दी है. एक इंटरव्यू में श्वेता ने तलाक की अर्जी वाली खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि कोर्ट में तलाक की प्रक्रि या चल रही है जो कुछ दिनों में पूरी होगी और वे दोनों पूरी तरह अलग हो जाएंगे.

तलाक लेने के फैसले पर श्वेता ने कहा कि शादी के बाद वह और रोहित अच्छे दोस्त रहेंगे. श्वेता ने कहा, ''मैं अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पहले ही बता चुकी हूं कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है. रोहित ने हमेशा मेरे एक्टिंग करियर में मदद की है. मैं उनकी फैन हूं. हम पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे. उम्मीद करती हूं कि मैं जल्द उनके साथ काम करूंगी. श्वेता और रोहित मित्तल की दोस्ती 6 साल पहले शुरू हुई थी.

इसके बाद दोनों दो साल तक लिव इन में रहे और फिर साल 2017 में सगाई कर ली. दोनों की मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी नजदीकियां शुरू हुईं. श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में 'मकड़ी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई जिनमें 'इकबाल', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' और 'डरना जरूरी है' शामिल हैं. हाल ही में श्वेता फिल्म 'ताशकंद फाइल्स' में नजर आई थीं.

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?