लाइव न्यूज़ :

तीन शादियों के बाद भी अकेली हैं गुज़रे ज़माने की ये अभिनेत्री, एक बेटा बॉलीवुड का सुपरस्टार तो दूसरा कर रहा संघर्ष

By वैशाली कुमारी | Updated: December 3, 2021 18:24 IST

रुपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी और नृत्य से दर्शकों का दिल जीतने वाली नीलिमा की निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। किसी के जीवन में इससे बुरा क्या होगा की एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन शादियां करने के बावजूद आज नीलिमा अकेली है।

Open in App
ठळक मुद्देनीलिमा अजीम ने मात्र 16 साल की उम्र में 21 साल के पंकज कपूर से शादी कर ली थीनीलिमा अजीम का अपने बेटों के साथ अच्छा रिश्ता रहा है, पंकज और नीलिमा के तलाक के वक्त शाहिद महज 3 साल के थे

नीलिमा अजीम को आप भले ही शहीद कपूर की मां के रूप में जानते हों लेकिन आपको बता दें कि अपने जमाने में नीलिमा एक मंझी हुई एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर रही हैं जो टीवी के कई मशहूर धारावाहिक और फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

रुपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी और नृत्य से दर्शकों का दिल जीतने वाली नीलिमा की निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। किसी के जीवन में इससे बुरा क्या होगा की एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन शादियां करने के बावजूद आज नीलिमा अकेली है। नीलिमा की तीनों शादियों से दो बेटे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर हैं। शाहिद कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेता हैं तो ईशान अभी संघर्ष कर रहे हैं।

आज नीलिमा के जन्मदिन पर जानेंगे उनके संघर्ष की दास्तां, और कैसे अपनी कला के दम पर उन्होंने शहीद और ईशान की परवरिश की।

नीलिमा अजीम ने मात्र 16 साल की उम्र में 21 साल के पंकज कपूर से शादी कर ली थी। ये शादी कुछ साल ही चली और दोनों अलग हो गए। नीलिमा और पंकज की शादी से शाहिद कपूर का जन्म हुआ।  पंकज से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने राजेश खट्टर से शादी की। लेकिन करीब 11 साल बाद  दोनों अलग हो गए, इन दोनों के बेटे हैं ईशान खट्टर। पंकज और राजेश से अलग होने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी ने फिर करवट ली और उन्होंने जीवन में तीसरी बार फिर रजा अली खान के साथ शादी की, अफसोस ये शादी भी केवल पांच साल चल पाई।

नीलिमा अजीम का अपने बेटों के साथ अच्छा रिश्ता रहा है, पंकज और नीलिमा के तलाक के वक्त शाहिद महज 3 साल के थे। ऐसे में नीलिमा ने डांस शो किए और अपनी कमाई से शाहिद कि परवरिश की। आज भी वे अपने बेटों से मिलती रहती हैं। खास तौर से शाहिद कपूर बचपन से ही अपनी मां को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहे हैं। एक्ट्रेस ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘एक बार वे कहीं गई हुई थी वहां एक फ्रेंच शख्स उनका पीछा करने लगा, काफी देर बाद जब वो शख्स नीलिमा के काफी करीब आ गया तो इसपर शाहिद उनके और उस शख्स के बीच आ खड़े हुए और कहा एक्सक्यूज मी मिस्टर आपको इनसे बात करने से पहले मुझसे बात करनी होगी। शहीद के इस बात पर नीलिमा और वो शख्स दोनों हैरान थे।

टॅग्स :बॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?