लाइव न्यूज़ :

इस अभिनेत्री ने जिंदगी से हारना नहीं, लड़ना सीखा है-जानिए कौन है ये?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2020 12:28 IST

साल 2014 से लेकर आज की तारीख तक चंद्रिमा बस अपन वजूद और माता-पिता के लिए ही लड़ती जा रही हैं। 4 साल पहले उन्होंने अपने पिता को खोया और उनकी मां उनके साथ होकर भी साथ नहीं हैं। वे एक बेजान लाश की तरह हो गईं हैं।

Open in App

इंसान जब बहुत मजबूर हो जाता है तभी जीने के लिए उसे कई अलग रास्तों का सहारा भी लेना पड़ता है, कई बार नैतिकता से समझौता भी करना पड़ता है, लेकिन आप जो भी करें जो भी फैसला लें, उसपर डटे रहें। अगर आपको लगता है कि आप सही हैं तो दुनिया की परवाह करे बगैर जिंदगी में आगे बढ़ते रहें। ये कहना मेरा नहीं, बल्कि बोल्ड एक्ट्रैस चंद्रिमा बनर्जी का है। जिन्होंने अपने सारे फैसले खुद लिए और संघर्ष किया। इन दिनों ओटीटी के प्लैटफॉर्म पर ये बंगाली अभिनेत्री खूब धूम मचा रही हैं, लेकिन अगर आप इनकी संघर्ष की कहानी सुन लेंगे तो सन्न रह जाएंगे। वक्त और हालात इंसान से बहुत कुछ कराता है, इस अभिनेत्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।साल 2014 से लेकर आज की तारीख तक चंद्रिमा बस अपन वजूद और माता-पिता के लिए ही लड़ती जा रही हैं। 4 साल पहले उन्होंने अपने पिता को खोया और उनकी मां उनके साथ होकर भी साथ नहीं हैं। वे एक बेजान लाश की तरह हो गईं हैं। चंद्रिमा ने बचपन से ही टीवी पर्दे पर बहुत काम किया है, उनके पिता भी फिल्मों की दुनिया से जुडे थे।

चंद्रिमा ने कई सीरियल में बच्चे का अभिनय किया है। पढाई में भी वे अव्वल हैं और फिलहाल अपने करियर के साथ साथ एम फिल भी कर रही हैं। पिछले कुछ सालों से वे फ्लिज मूवीज के लिए काम कर रही हैं। 

चंद्रिमा का जीवन इतना आसान नहीं रहा है। मां और पिता को एक साथ अस्पताल में देखना आसान नहीं होता, चंद्रिमा सालों से इसी जिंदगी को जी रही थीं। उनके पिता लंबे समय तक अवसाद का शिकार रहे, उसके बाद उन्हें कई तरह के अटैक आने लगे और उनका ऑपरेशन हुआ, उसी दौरान उनकी मां भी काफी बीमार हो गईं। चंद्रिमा दोनों को अकेले ही संभाल रही थीं, क्योंकि उनके परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया था। वो वक्त उनके लिए आसान नहीं था। उनके पिता कई सालों तक कोमा में रहे, उसके बाद उनकी मौत हो गई।

आज चंद्रिमा अपनी मां को ठीक करने की कोशिश में लगी हुई हैं। पूरी दुनिया ने उनका साथ छोड दिया था लेकिन उन्होंने खुदका साथ नहीं छोड़ा। अपने उस वक्त के बारे में चंद्रिमा बताती हैं, कई बार दिल में आया कि खुदकुशी कर लूं, लेकिन वो रास्ता तो हर कोई चुनता है, मैंने जिंदगी को वैसे ही गले लगाया। जिंदगी को हर हाल में जीना ये आपकी हिम्मत है और मैंने वही किया। आज वे अपनी शर्तों पर अपनी हिम्मत के सहारे ही जी रही हैं। बोल्ड फिल्मों की दुनिया में चंद्रिमा ने काफी नाम कमाया है और आगे अपने सफर को इसी तरह तय करना चाहती हैं

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!