लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की वे अभिनेत्रियां जिन्होंने सलमान के साथ काम करने को कहा 'NO'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2017 07:59 IST

कई ऐसी बड़ी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अभी तक किसी सलमान के साथ काम नहीं किया है।

Open in App

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के फिल्मी करियर को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाने में सलमान का बहुत बड़ा योगदान रहा है, लेकिन कई ऐसी बड़ी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अभी तक सलमान के साथ काम नहीं किया है। दीपिका के लेकर पूजा भट्ट तक ऐसी अनगिनत एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ काम या तो किया नहीं या फिर काम करने से उनको मना कर दिया। आइए ऐसी अभिनेत्रियों के को जानते हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से खुद को दूर रखा।

जूही चावला 

बॉलीवुड में लम्बा समय बिताने वाली जूही चावला ने भी आज तक सलमान के साथ कोई फिल्म नहीं की है। ऐसा नहीं है की उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया हो क्योंकि उनके और सलमान के बीच अनबन की कभी खबर नहीं आई फिर भी आजतक ये जोड़ी कभी परदे पर नजर नहीं  हांलाकि दीवाना-मस्ताना में सलमान का फिल्म के लास्ट में कैमियो था।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका ने एक दो बार नहीं बल्कि पूरे 8 बार फिल्मों के ऑफर इसलिए ठुकरा दिए क्योंकि उसमे सलमान खान लीड हीरो थे। दीपिका ने सुल्तान, बजरंगी भाईजान, जय हो आदि फिल्में रिजेक्ट की हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही पर उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

कंगना रनौत

क्वीन, सिमरन, तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में काम कर चुकी कंगना ने भी सलमान खान के साथ फिल्म करने से साफ इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है की सलमान की फिल्म में अभिनेत्री सिर्फ नाम के लिए होती है और वो ऐसी फिल्म करना चाहती है जिसमे अभिनेत्री फिल्म की लीड हो।

पूजा भट्ट

90 के दशक में जब सलनाम का करियर एक नया आयाम ले  रहा था उस समय एक अभिनेत्री ऐसी भी थी जिसकी सभी फिल्में पर्दे पर हिट हो रही थीं। वो अभिनेत्री थी पूजा भट्ट। बॉलीवुड की खबरों के मुताबिक निजी कारणों से पूजा भट्ट ने उस समय सलमान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद इन दोनों की जोड़ी कभी पर्दे पर नजर नहीं आई।

अमृता राव

अृमता भी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने सलमान के साथ अब तक काम नहीं किया । अृमता और सलमान का साथ काम करने के लिए नाम कई बार आया, लेकिन ये जोड़ी कभी पर्दे पर नजर नहीं आई।

 ट्विंकल खन्ना

1988 में “जब प्यार कैसे होता है” में सलमान के साथ काम करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने भी फिर कभी सलमान के साथ फिल्म साइन नहीं की। इसके पीछे कुछ पर्सनल करान बताये गए की दोनों सितारे एक साथ कोई फिल्म नहीं करना चाहते।

टॅग्स :सलमान खानबर्थडे स्पेशलकंगना रानौतट्विंकल खन्नाजूही चावलाअमृता राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?