लाइव न्यूज़ :

गामक घर: बिहार के गांवों से शहर पहुंचे लोगों के छूट चुके घरों की कहानी कर देगी भावुक

By भाषा | Updated: July 7, 2020 16:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में 1998, 2010 और 2018 के तीन काल को दिखाया गया है और इसमें शहर में रहने वाले लोगों के छूट चुके गांव और घर की कहानी को पटकथा में शामिल किया गया हैइस फिल्म को फिल्म स्ट्रीमिंग साइट 'मुबी' पर जगह मिली है और यहां से लोग इस फिल्म को देख सकते हैं

बिहार के गांवों से पलायन करके शहरों की ओर जाते लोग और पीछे खाली घरों की कहानी हिंदी सिनेमा का विषय नहीं रहा है लेकिन बिहार के ही 23 साल के फिल्म निर्माता अचल मिश्रा ने ‘गामक घर’ (Gamak Ghar) में इस पृष्ठभूमि का इस्तेमाल मुख्य किरदार के रूप में किया है। 

मैथिली भाषा की इस फिल्म में मिथिला और वहां रहने वाले लोगों को जिस तरह पेश किया गया है उस तरह से फिल्मी दुनिया में अमूमन बिहार को नहीं दिखाया जाता है मिश्रा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ढेर सारे लोगों ने फिल्म से जुड़ाव महसूस किया क्योंकि फिल्म की चीजें उन्हें परिचित लगी। बिहार को अलग तरीके से पर्दे पर दिखाया जाता है। मिथिला को संस्कृति को ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं मिला, संभवत: बाहर इसे पेटिंग की वजह से जाना गया।’’ 

मुंबई के फिल्मनिर्माता ने कहा, ‘‘ भोज, लोक गीत, मैथिली भाषा और अन्य छोटी-छोटी बातें जो मुझे लगता है कि अब लापता हो रही हैं या बदल रही हैं। मैं उन्हें किसी भी रूप में संरक्षित करना चाहता था।’’ यह फिल्म दरभंगा के उनके पैतृक गांव माधोपुर में बनी है। इसमें एक घर की कहानी है जिसे 1950 के दशक में उनके दादा ने बनाया था। यहीं उन्होंने बचपन के कुछ यादगार पल भी बिताए हैं और किसी खास त्योहार पर यहां उनका पूरा परिवार अब भी जमा होता है। 

इस फिल्म में 1998, 2010 और 2018 के तीन काल को दिखाया गया है और इसमें शहर में रहने वाले लोगों के छूट चुके गांव और घर की कहानी को पटकथा में शामिल किया गया है। इसमें घर और पलायन को केंद्र में रखा गया है। मिश्रा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि निजी स्तर की इस कहानी वाली फिल्म को मुंबई फिल्म फेस्टिवल, 2019 में दिखाए जाने के बाद से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को फिल्म स्ट्रीमिंग साइट 'मुबी' पर जगह मिली है और यहां से लोग इस फिल्म को देख सकते हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!