'स्लमडॉग मिलियनेयर' एक्ट्रेस को उनके पिता ने 2 लाख पाउंड में बेचने की कोशिश की थी! इस देश में किया गया था सौदा
By ज्ञानेश चौहान | Published: November 6, 2019 03:47 PM2019-11-06T15:47:24+5:302019-11-06T15:47:24+5:30
रफीक की पहली पत्नी ने उन पर रुबीना को बेचने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी बताया था कि इस मामले में रफीक को गिरफ्तार किया गया था।
'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म की वजह से रुबीना कुरैशी रातों-रात स्टार बन गई थीं। बांद्रा की झुग्गियों में पली रुबीना अपनी एक्टिंग के जरिए देश सहित दुनियाभर में फेमस हो गई थीं। लेकिन रुबीना के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। एक ब्रिटिश दैनिक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक रुबीना के पिता रफीक कुरैशी ने उन्हें पैसों के लिए बेचने की कोशिश की थी।
रफीक की पहली पत्नी ने उन पर रुबीना को बेचने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी बताया था कि इस मामले में रफीक को गिरफ्तार किया गया था। रुबीना के पिता उन्हें अरब के एक कपल को बेचना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 2 लाख पाउंड रुपए देने की बात कही थी। ब्रिटिश अखबार ने इस सौदे का एक वीडियो होने का भी दावा किया था।
जब यह बात रुबीना से पूछी गई तो रुबीना द्वारा अपने पिता के खिलाफ इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया था। रुबीना का कहना था कि मेरे माता-पिता मुझे प्यार करते हैं, उन्होंने कभी मुझे बेचने की कोशिश नहीं की। रुबीना ने कहा था कि वह ऐसा कभी नहीं सोच सकतीं।
रुबीना ने बताया था कि वह अपने माता-पिता के साथ एक बार होटल में घूमने गई थी। वहां पर उन्हें एक महिला और पुरुष मिले थे जो कि उन्हें गोद लेना चाहते थे। लेकिन उनके पिता रफीक ने सीधे मना कर दिया।