लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्सः एमपी के अधिकारी ने फिल्म की कमाई कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए दान करने को कहा तो विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: March 21, 2022 16:41 IST

नियाज खान ने ट्वीट में लिखा था "शानदार, 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई ₹150 करोड़ पहुंच चुकी है। फिल्म की पूरी कमाई को कश्मीरी पंडितों के बच्चों की पढ़ाई और कश्मीर में उनके लिए घर बनवाने के लिए लगा देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के उप-सचिव नियाज खान के ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया हैशिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने नियाज खान पर फिरका परस्ती करने का आरोप लगाया है

भोपालः कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर मध्य प्रदेश के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के उप-सचिव नियाज खान ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने इस फिल्म की हुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के बच्चों के लिए दान करने की सलाह दी। रविवार को किए नियाज खान के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के मंत्री ने कार्रवाई करने की बात कही तो वहीं द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक-निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नियाज खान को जवाब दिया।

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा-  25 मार्च को भोपाल आ रहा हूं, अपना अपॉइंटमेंट दीजिए। हम मिलकर बातचीत करते हैं कि आपकी आईएएस की पावर मुझे कैसे मदद करती है। हमें मिलकर अपने विचार जरूर एक दूसरे को बताना चाहिए। 

उधर, शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने नियाज खान पर फिरका परस्ती करने का आरोप लगाया और कार्मिक विभाग को पत्र लिख अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही।

सारंग ने कहा,  नियाज खान का व्यवहार बेहद आपत्तिजकन और सर्विस रूल के खिलाफ है। वे पत्र लिखकर कार्मिक विभाग से कार्रवाई की मांग करेंगे। सारंग ने कहा कि नियाज खान प्रशासनिक पद पर बैठकर अराजकता फैला रहे हैं जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। यह मुद्दा हिंदू-मुसलमान का नहीं है। नियाज खान केवल मुसलमान संरक्षण की बात कर रहे हैं जो फिरका परस्ती है। उनकी इस सोच के कारण उन्हें प्रशासनिक अधिकारी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। 

नियाज खान ने क्या लिखा था ट्वीट में?

नियाज खान ने ट्वीट में लिखा था "शानदार, 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई ₹150 करोड़ पहुंच चुकी है। फिल्म की पूरी कमाई को कश्मीरी पंडितों के बच्चों की पढ़ाई और कश्मीर में उनके लिए घर बनवाने के लिए लगा देनी चाहिए।  लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं का बहुत सम्मान किया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करूंगा कि वह सारी कमाई ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण में स्थानांतरित कर दें।"

 

 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच