लाइव न्यूज़ :

Video: अभिनेता अनुपम खेर ने ऐसे किया मंदिर का दर्शन, कहा यहां से हुई थी मेरी गाड़ी की चोरी, किए और खुलासे

By आजाद खान | Updated: March 27, 2022 14:11 IST

अनुपम खेर ने इस मंदिर को लेकर कई और खुलासे किए हैं। उन्होंने यह भी बताया है वे यहां आकर क्या मांगते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे'द कश्मीर फाइल्स' के अभिनेता अनुपम खेर ने मंदिर का दर्शन किया है।उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वे इस मंदिर में पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। अनुपम खेर ने बताया कि वे इस मंदिर में हमेशा आते हैं।

मुंबई: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के अभिनेता अनुपम खेर ने आज एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वे मुंबई के तारदेव रोड पर एक मंदिर पर गए हैं। उन्होंने सुबह-सुबह ही इस मंदिर का दर्शन किया और अपने दर्शन का पूरा वीडियो बनाया है। वीडियो में अनुपम खेर ने पूजा-दर्शन के दौरान इस मंदिर को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने इस मंदिर को अपने दिल के करीब बताया है। अनुपम खेर ने यह भी बताया कि यह वही मंदिर है जहां से उनकी गाड़ी चोरी हुई थी। 

अपने स्ट्रगल के दिनों आता था इस मंदिर- अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने इस मंदिर का दर्शन करते हुए इससे जुड़ी कुछ यादों को उन्होंने शेयर किया है। उन्हें वीडियो में यह कहते सुना गया है कि वे अपने स्ट्रगल के दिनों में इस मंदिर में आते थे और पूजा किया करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मंदिर में जब आते थे तो वे यह प्राथर्ना करते थे और कहते थे कि हे भगवान! मेरा कुछ कर दे। वीडियो के शुरूआत में यह देखा गया है कि अनुपम खेर मंदिर में घुसने से पहले जूता खोलते हैं और फिर मास्क लगाए हुए मंदिर में जाते हैं। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fanupamkherofficial%2Fvideos%2F343055257845401%2F&show_text=true&width=560&t=0" width="560" height="429" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

मंदिर में माला चढ़ाया और फोड़े नारियल

वीडियो में आगे देखा गया है कि वे श्रद्धालुओं के पीछे लाइन में खड़े हैं और अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उनकी पारी आती है और वे माला चढ़ाकर पूजा करते हैं। वहां मौजूद पुजारी ने अनुपम खेर को पहचान लिया और कहा कि वे बहुत दिनों से मंदिर में नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने नारियल फोड़ा और वहां से जय श्री राम का नारा लगाते हुए निकल गए। आपको बता दें कि खेर की लास्ट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' थी जो अभी तक अच्छी कमाई की है और इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारअनुपम खेरद कश्मीर फाइल्समुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल