लाइव न्यूज़ :

फैंस का इंतजार खत्म: जल्द शुरू होगी 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, ये होंगे लॉकडाउन के बाद शो के पहले मेहमान

By अमित कुमार | Updated: July 7, 2020 09:28 IST

लॉकडाउन में कपिल के फैंस उनके शो के पुराने एपिसोड देख रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कपिल जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण पिछले तीन महीने से शो का एक भी नया एपिसोड शूट नहीं किया जा सका था। इस बार शो की शूटिंग के दौरान चीजें पहले से काफी अलग होंगी।सभी दिशा-निर्देशों का ख्याल रखते हुए स्टार्स और क्रू मेबर्स की हेल्थ पर ध्यान दिया जाएगा।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण पिछले तीन महीने से शो का एक भी नया एपिसोड शूट नहीं किया जा सका था। 

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने 20 जून से शूटिंग करने की इजाजत दे दी थी। ऐसे में खबर आ रही है कि इस शो की शूटिंग जल्द से शुरू की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के बाद इस शो के पहले गेस्ट सोनू सूद होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक मिड जुलाई से कपिल शो की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। थिएटर बंद होने से किसी भी कलाकार को प्रमोशन की जरुरत नहीं हैं ऐसे में कोरोना वॉरियर्स को शो में बुलाया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिहर्सल कर रहे कपिल शर्मा

इस बार शो की शूटिंग के दौरान चीजें पहले से काफी अलग होंगी। सभी दिशा-निर्देशों का ख्याल रखते हुए स्टार्स और क्रू मेबर्स की हेल्थ पर ध्यान दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नए एपिसोड्स की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई हैं। कपिल टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिहर्सल भी कर रहे हैं। फैंस भी इस शो का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। 

सुशांत की मौत पर चुप्पी साधने पर ट्रोल हुए थे कपिल

कुछ दिन पहले एक यूजर ने ट्विटर पर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि कपिल शर्मा सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी ट्वीट करो। हालांकि, ट्वीट देखने के बाद कपिल शर्मा ने भी यूजर को उसी की भाषा में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'अब आपकी भाषा में। मेरा तो ठीक है, कृपया आप अपना मुंह तभी खोलें जब आपके पास उचित कारण हो।' वहीं, कपिल का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्मासोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस