लाइव न्यूज़ :

'थप्पड़' को लेकर एक्टर पावेल गुलाटी का बड़ा बयान, कहा- पुरुषों के खिलाफ नहीं है फिल्म

By भाषा | Updated: February 19, 2020 18:47 IST

अपनी आगामी फिल्म में तापसी उच्च मध्यमवर्गीय शिक्षित महिला के किरदार में हैं जिस पर अपने पति (पावेल गुप्ता) के थप्पड़ मारने के बाद भी शादीशुदा रिश्ते को निभाने के लिए जोर डाला जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे“मेड इन हैवेन”, “घोस्ट स्टोरिज” जैसी वेब सीरिज और टीवी शो “युद्ध” से मशहूर हुए पावेल फिल्म “थप्पड़” में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ काम कर रहे हैं। 

फिल्म “थप्पड़” के अभिनेता पावेल गुलाटी को पहले यह फिल्म एकतरफा कहानी बताने वाली लगी थी और वे इस फिल्म में काम करने के बारे में निश्चित नहीं थे। लेकिन अनुभव सिन्हा के निर्देशन में काम करने पर उन्हें एहसास हुआ कि यह फिल्म घरेलू हिंसा को सामान्य मानने जैसे बड़े मुद्दे पर चोट है। “मेड इन हैवेन”, “घोस्ट स्टोरिज” जैसी वेब सीरिज और टीवी शो “युद्ध” से मशहूर हुए पावेल फिल्म “थप्पड़” में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ काम कर रहे हैं। 

अपनी आगामी फिल्म में तापसी उच्च मध्यमवर्गीय शिक्षित महिला के किरदार में हैं जिस पर अपने पति (पावेल गुप्ता) के थप्पड़ मारने के बाद भी शादीशुदा रिश्ते को निभाने के लिए जोर डाला जाता है। पावेल ने पीटीआई भाषा से कहा, “फिल्म एक पति-पत्नी के बारे में है, ये देखकर शुरूआत में इसमें काम करने को लेकर मैं झिझक रहा था। यह मुझे एकतरफा कहानी की तरह लगी लेकिन जब मैंने पूरी पटकथा पढ़ी तो मैंने तय कर लिया कि मैं यह फिल्म करना चाहता हूं।” 

उन्होंने कहा, “इसकी पटकथा बहुत अच्छे से लिखी गई है और यह दोनों पक्षों की कहानी दिखाएगी। बहुत कम फिल्में अच्छा और बुरा दोनों हिस्सा दिखाकर न्याय कर पाती हैं। यह कोई पुरूष-विरोधी फिल्म नहीं है। इसमें संतुलन है। यह फिल्म एक जोड़े के रिश्ते और उनके इर्द गिर्द की सामाजिक संरचना के बारे में है।” पावेल कहते हैं कि इस किरदार से वे बिल्कुल जुड़ नहीं पा रहे थे इसलिए यह निभाना अपने आप में ही उनके लिए एक चुनौती थी। 

उन्होंने कहा, “यह भूमिका निभाना मेरे लिए मुश्किल था क्योंकि मेरी परवरिश इस तरह की नहीं है। मुझे सोचना पड़ता था कि मेरा किरदार इस तरह से व्यवहार क्यों कर रहा है। मैं जो कर रहा था उसे सही ठहराना मेरे लिए मुश्किल था। अनुभव सर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। कोशिश यह रही कि लोग मेरे किरदार से जुड़ पाएं।” “थप्पड़” में रत्ना पाठक शाह, कुमुद मिश्रा, तन्वी आजमी, मानव कौल और दीया मिर्जा भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 28 फरवरी को दर्शकों के सामने आ रही है।

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!