लाइव न्यूज़ :

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर ने उतारी विराट कोहली की नकल; हाथ में बैट लेकर की मजेदार बात, फनी रील देख फैन्स हुए खुश

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2024 10:37 IST

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार ट्विस्ट के साथ अपने अंदर के खाने के शौक को दिखाया। उन्होंने विराट कोहली का जिक्र करते हुए बताया कि अब जब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन पूरा कर लिया है तो वह क्या खाने वाले हैं।

Open in App

मुंबई: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्टर उसके प्रमोशन में काफी व्यस्य है। लेकिन इस बीच उनका एक फनी रील सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस रील ने न सिर्फ उनके फैन्स बल्कि विराट कोहली के फैन्स का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। जहां हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं शाहिद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो डाला और खुलासा किया कि फिल्म सिनेमाघरों में हिट होने के बाद वह क्या करेंगे। 

दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में वह विराट कोहली की नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर अपने घर के चारों ओर हाथों में क्रिकेट का बल्ला लेकर घूमते हुए देखा गया था, जब उन्होंने एक ऑडियो पर लिप-सिंक किया और खुलासा किया कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का प्रमोशन खत्म होने के बाद वह क्या खाने वाले हैं। 

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली भावना।” उन्होंने विराट कोहली के एक पुराने साक्षात्कार को कॉपी किया जिसमें उन्होंने खाने-पीने की चीजों के नाम लिए। एक्टर ने विराट के अंदाज में ही उन्ही बातों को दोहराया और बताया कि फिल्म के रिलीज के बाद वह क्या-क्या खाएंगे। 

फैंस ने शाहिद की जमकर तारीफ की

इस मजेदार वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने शाहिद के हास्य की सराहना की। एक यूजर्स ने कहा, "विराट कोहली की बायोपिक के लिए शाहिद कपूर एक दम बेस्ट हैं।" , एक अन्य ने कहा, "बहुत अच्छी योजना।" इसी तरह तमाम यूजर्स ने अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दी। 

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद और कृति की रोमांटिक फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसे अमित जोशी और आराधना साह ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी हैं। फिल्म को एक अनोखी रोमांटिक कॉमेडी के रूप में पेश किया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अज्ञात क्षेत्रों में एक असंभव प्रेम कहानी के बारे में है। शाहिद एक रोबोट वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं जो भावनाओं को विकसित करता है और अंततः कृति से शादी करता है, जो एक बेहद बुद्धिमान महिला रोबोट है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

टॅग्स :शाहिद कपूरविराट कोहलीइंस्टाग्रामवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?