लाइव न्यूज़ :

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 2: शाहिद-कृति की फिल्म ने वीकेंड पर मचाया बवाल, रिलीज के दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

By अंजली चौहान | Updated: February 11, 2024 08:07 IST

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का निर्देशन नवोदित निर्देशक अमित जोशी और आराधना साह ने किया है।

Open in App

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 2:शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही है। शुरुआती दिन अच्छी ओपनिंग के साथ फिल्म फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के कलेक्शन में दूसरे दिन बड़ा उछाल देखा गया। 6.50 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन यानी शनिवार 10 फरवरी को 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

शुरुआती रूझानों के हिसाब से, बड़ी उछाल के साथ फिल्म की कमाई का आकड़ा 9 करोड़ तक पहुंच गया जिससे निर्माताओं में आगे और कमाई की उम्मीद है। 

Sacnilk.com के मुताबिक, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को शनिवार को कुल मिलाकर 22.16 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली। सुबह के शो में जहां 11.53 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी थी, वहीं दोपहर में यह बढ़कर 20.88 प्रतिशत हो गई। शाम और रात के शो में क्रमशः 24.21 और 32.01 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही।

फिल्म में शाहिद और कृति का रोमांस 

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोमांटिक ड्रामा है जो शाहिद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कृति को अपने परिवार से मिलवाता है, इस तथ्य से अनजान है कि जिस महिला से उसे प्यार हो गया है वह एक रोबोट है। अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अवधि 143.15 मिनट या 2 घंटे, 23 मिनट और 15 सेकंड है। इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

दर्शकों के रिव्यू के अनुसार, फिल्म में शाहिद ने कमाल की एक्टिंग की है और फैन्स को पहली बार देखने को मिली शाहिद और कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। वहीं, कृति इस किरदार को बहुत संजीदगी से निभाती हैं। वह किसी भी रोबोटिक कैरिकेचर से दूर रहती है लेकिन फिर भी इंसानों जैसी भाव-भंगिमाओं और तौर-तरीकों के साथ एक रोबोट की भूमिका निभाने में सफल रहती है।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनशाहिद कपूरकृति सेननफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई