लाइव न्यूज़ :

मजेदार किस्सों के साथ डिजिटल स्क्रीन पर आ रही टेनिस की नंबर 1 जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति, अनछुए पहलू से फैंस होंगे रूबरू

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2021 14:59 IST

पेस और भूपति 1999 में विम्बलडन युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी थे । दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगने लगी जब रविवार को पेस ने ट्विटर पर पहले विम्बलडन पुरूष युगल खिताब की 22वीं वर्षगांठ पर दोनों की तस्वीर डाली ।

Open in App
ठळक मुद्देलिएंडर पेस और महेश भूपति एक नयी वेब सीरिज में फिर साथ आयेंगे दोनों के नंबर वन जोड़ी बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं और मजेदार किस्सों का जिक्र होगापेस और भूपति अपने सफर और आपसी रिश्ते की किस्सागोई करते नजर आयेंगे

भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति एक नयी वेब सीरिज में फिर साथ आयेंगे जिसमें दोनों के नंबर वन जोड़ी बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं और मजेदार किस्सों का जिक्र होगा। पेस और भूपति अपने सफर और आपसी रिश्ते की किस्सागोई करते नजर आयेंगे। यह वेबसीरिज मशहूर निर्देशक दंपत्ति अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी ने बनाई है।

गौरतलब है कि पेस और भूपति 1999 में विम्बलडन युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी थे। दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगने लगी जब रविवार को पेस ने ट्विटर पर पहले विम्बलडन पुरूष युगल खिताब की 22वीं वर्षगांठ पर दोनों की तस्वीर डाली। उन्होंने लिखा था ,‘‘ दो लड़कों का सपना देश का नाम रोशन करने का था। हैशटैग ली हेश।

इस पर भूपति ने जवाब दिया देते हुए लिखा था- वह खास था। क्या तुम्हे लगता है कि यह दूसरा अध्याय लिखने का समय है। इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मश्सहूर इस जोड़ी ने 1994 से 2006 के बीच साथ खेला । इसके बाद 2008 से 2011 के बीच फिर साथ आये। दोनों के बीच मतभेद सार्वजनिक भी हुए लेकिन अब वे इसे बिसार चुके हैं।

मालूम हो किभूपति और पेस 1999 में सभी चार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल टीम बन गई थी। यह 1952 के बाद पहली बार था जब ओपन ऐरा में पहली बार इस तरह की उपलब्धि हासिल की गई थी।

टॅग्स :महेश भूपतिलीएंडर पेसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!