लाइव न्यूज़ :

तेलुगु अभिनेता महेश बाबू को कोरोना, परिवार संग दुबई गए थे नए साल का जश्न मनाने

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2022 09:55 IST

अभिनेता महेश बाबू ने खुद के कोविड संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी जांच कराएं।

Open in App
ठळक मुद्देमहेश बाबू नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई गए हुए थेएक सप्ताह दुबई में बिताने के बाद हाल ही में देश लौटे थे

हैदराबादः तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित मिले हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर घोषणा की और कहा कि उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं और ‘सभी जरूरी एहतियात बरतने के बावजूद’ वह संक्रमित हो गए। एक पोस्ट में, महेश बाबू ने कहा कि वह घर में पृथक-वास में हैं और उचित चिकित्सा निर्देश का पालन कर रहे हैं।

अभिनेता ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी जांच कराएं। मैं उन सभी से शीघ्र टीका लगवाने का आग्रह करता हूं जिन्होंने अपना टीकाकरण नहीं कराया है, क्योंकि यह गंभीर लक्षणों और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करता है। कृपया कोविड मानदंडों का पालन करें और सुरक्षित रहें। वापस आने का बेसब्री से इंतजार।” 

गौरतलब है कि महेश बाबू न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए थे। एक सप्ताह दुबई में बिताने के बाद हाल ही में देश लौटे थे। दुबई से लौटने के बाद महेश बाबू ने पूरे परिवार का कोविड जांच कराई जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई। उनकी फैमिली की रिपोर्ट आना बाकी हैं।

टॅग्स :महेश बाबूसाउथ सिनेमाकोविड-19 इंडियाCoronaओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?