लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का टीजर रिलीज, जानें किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

By अंजली चौहान | Updated: June 24, 2023 14:49 IST

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट की घोषणा की। घोषणा के साथ एक नया टीजर भी आया।

Open in App
ठळक मुद्देइमरजेंसी 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।कंगना रनौत भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगीघोषणा के साथ एक नया टीजर भी आया है

मुंबई: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का आज नया टीजर रिलीज हो गया है। नया टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए टीजर पोस्ट कर सभी फैन्स को इसकी जानकारी दी है। 'इमरजेंसी'में कंगना रनौत पहली भारतीय महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। गौरतलब है कि शूटिंग शुरू होने पर फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

अभिनेत्री ने बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ एक नया टीज़र जारी किया। 'इमरजेंसी' 24 नवंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता है। इसकी रिलीज डेट सामने आने के बाद अब जल्द फैन्स को नवंबर का इतंजार है ताकि वह कंगना स्टारर फिल्म को देख सकें। 

कंगना ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर टीजर का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। #इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।”

टीजर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हो रही है, जिसमें 25 जून, 1975 को अराजकता की स्थिति में दिखाया गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर हंगामा कर रहे हैं और इसी में एक अखबार का कटआउट लगाया गया है।

अखबार का शीर्षक है स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित, अनुपम खेर के वॉयसओवर में हम उन्हें सलाओं के पीछे देखते हैं और कैप्शन में लिखा है विपक्षी नेता गिरफ्तार। एक्टर फिल्म में दिवंगत राजनीतिक नेता जयप्रकाश नारायण जिन्हें जेपी नारायण के नाम से भी जाना जाता है कि भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं ये हमारी नहीं देश की मौत है। 

बता दें कि 'इमरजेंसी' एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और निर्मित है, पटकथा रितेश शाह की है और कहानी रनौत की है।

'इमरजेंसी' एक ऐसी फिल्म है जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के रूप में उनके राजनीतिक करियर का पता लगाती है और कैसे उन्होंने 1975 में हुई घटनाओं की श्रृंखला में बाधाओं का सामना किया, जिसने भारत के इतिहास को बदल दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं और आज तक वह प्रधानमंत्री बनने वाली एकमात्र महिला हैं। वह भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं।

इससे पहले, कंगना ने अपनी 2021 की बायोपिक में तमिलनाडु की पूर्व प्रधान मंत्री जे जयललिता 'थलाइवी' का किरदार निभाया था। 

टॅग्स :कंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचारमूवी टीज़र रिलीजबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम