लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने अब दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा- अपनी शादी में पाक एजेंट को बुलाया लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को नहीं...

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 08:28 IST

कंगना रनौत फिल्मों के अलावा कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखने और बयानबाजी करने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार अपनी बात रख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना की डिजिटल टीम ने दीपिका पर सुशांत सिंह राजपूत को बॉयकॉट करने का आरोप लगाया है।दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों के लिए संस्था भी चलाती हैं।

दीपिका पादुकोण अक्सर डिप्रेशन संबंधी अपने अनुभवों पर बात करती रहती हैं। इस बात को लेकर कंगना रनौत की टीम ने उन पर तंज कसा है। यही नहीं, मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाए गए हैं। कंगना की टीम ने लिखा, ''मुंबई पुलिस एक्सपोज हो गई है। सुशांत के परिवार ने कहा है कि वह उनपर भरोसा नहीं करते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड गैंग में डिप्रेशन का धंधा चलाने वाले को भी रिमांड पर लिया जाना चाहिए।''

इतना ही नहीं कंगना की डिजिटल टीम ने दीपिका पर सुशांत सिंह राजपूत को बॉयकॉट करने का आरोप लगाया है। एक पुराना आर्टिकल शेयर करते हुए कंगना की डिजिटल टीम ने कहा- ये एक तस्वीर और आर्टिकल है दीपिका और रणवीर सिंह की शादी का, उन्होंने अपनी शादी में पाकिस्तानी एजेंट को बुलाया और जेएनयू प्रोटेस्ट की साजिश रची लेकिन उन्होंने इस शादी में दो टॉप स्टार्स को बॉयकॉट किया जिसमें से एक का मर्डर हो चुका है और दूसरी अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।  

डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों के लिए संस्था चलाती हैं दीपिका

इसके साथ उन्होंने दीपिका के ट्विटर हैंडल को टैग किया है। दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों के लिए संस्था भी चलाती हैं। जिसके जरिए वह डिप्रेशन से लोगों को उभरने का काम करती हैं। इसके लिए वह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। दीपिका एक बार डिप्रेशन का शिकार हुईं थी, जिसके बाद से उन्होंने इसको लेकर संस्था चलाने का फैसला किया। 

दीपिका पादुकोण पर लगा ये गंभीर आरोप

दीपिका पर आरोप है कि उन्होंने जेएनयू जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। पूर्व रॉ एजेंट एनके सूद ने दीपिका पर आरोप लगाया है कि वो पाकिस्तानी ब्रिटिश बिजनेसमैन अनील मुसरत के कहने पर जेएनयू प्रोटेस्टेट में गई थी, जिसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने लिखा कि जेएनयू जाने के लिए दीपिका को पैसे दिए गए थे। इस बारे में दीपिका की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

टॅग्स :कंगना रनौतदीपिका पादुकोणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच