लाइव न्यूज़ :

29 साल की एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस को मिली डायरी में लिखी थी वजह

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2022 10:03 IST

तमिल फिल्मों की अभिनेत्री पॉलीन जेसिका का शव चेन्नई में उनके फ्लैट में लटका हुआ मिला। पॉलीन जेसिका फिल्मों में दीपा नाम से जानी जाती थीं। उनके घर से एक डायरी भी पुलिस को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल फिल्मों की 29 की अभिनेत्री पॉलीन जेसिका ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिला शव।पॉलीन जेसिका फिल्मों में दीपा नाम से मशहूर थीं, पुलिस को फ्लैट से एक डायरी भी मिली है जिसके आधार पर जांच जारी है।

चेन्नई: तमिल फिल्मों की 29 की अभिनेत्री पॉलीन जेसिका ने आत्महत्य कर ली है। 'दीपा' नाम से मशहूर हुईं पॉलीन जेसिका का शव चेन्नई में एक अपार्टमेंट में उनके फ्लैट में लटका हुआ मिला। जेसिका 'थुप्परिवलन' और 'वैथा' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती थी। उनका शव रविवार (18 सितंबर) को फ्लैट में मिला। अभिनेत्री ने एक डायरी भी छोड़ी है जिसमें कुछ संदिग्ध बातें लिखी थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दीपा के दोस्त प्रभाकरन मौके पर पहुंचे और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में उसके भाई और कोयम्बेडु पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस को फ्लैट से मिली दीपा की डायरी

पुलिस ने फ्लैट से दीपा की लिखी एक डायरी भी बरामद की है। डायरी में कथित तौर पर लिखा था, कि उन्हें जीना पसंद नहीं आ रहा है, क्योंकि उनका साथ देने वाला कोई नहीं है। यह भी लिखा था कि उसे किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार हो गया था, जिसने उसे स्वीकार नहीं किया और इसलिए वह अपना जीवन समाप्त करने जा रही है।

डायरी में लिखी बातों के आधार पर पुलिस अधिकारी दीपा के बॉयफ्रेंड के बारे में पूछताछ कर रहे हैं ताकि अभिनेत्री की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। बहरहाल, 29 वर्षीय अभिनेत्री दीपा के असामयिक निधन ने कॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री के कई दोस्तों और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया। 

टॅग्स :साउथ सिनेमाआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल