लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने 'तख्त' फिल्म का किया ऐलान, औरंगजेब के रोल में नजर आ सकते हैं रणवीर स‍िंह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 9, 2018 10:49 IST

Takht Movie Poster out:बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर एक बार फिर से पर्दे पर कुछ नया लाने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी आगामी नई फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर दिया है।

Open in App

मुंबई, 9 अगस्त: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर एक बार फिर से पर्दे पर कुछ नया लाने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी आगामी नई फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर दिया है। अब करण जौहर इस बार फिल्म 'तख्त' लेकर आ रहे हैं, जो कि एक मल्टी स्टारर फिल्म है।

उन्होंने फिल्म 'तख्त' का ऐलान करते हुए इसकी स्टारकास्ट की भी जानकारी भी फैंस को दे दी है। करण जौहर ने फिल्म 'तख्त' को लेकर दो ट्वीट किए हैं, जिनमें से एक में फिल्म 'तख्त' का ऐलान है। तख्‍त मुगलों की कहानी होगी जो भारत के इत‍िहास से ताल्‍लुक रखती है।

वहीं, खबरों की मानें तो ये कहानी औरंगजेब के समय की होगी। पद्मावत के अलाउद्दीन ख‍िलजी के रूप में रणवीर स‍िंह को हर किसी ने जमकर पसंद किया था। अब वह औरंगजेब बन कर फैंस को अपनी तरफ एक बार फिर से खींच सकते हैं।  बॉलीवुड गलियारों की मानें तो ये एक योद्धा पर आधारित फिल्म होगी। करण जौहर ने फ‍िल्‍म के नाम की घोषणा के साथ ल‍िखा है- TAKHT is about WAR for LOVE.... इस लाइन से साफ है क‍ि ये युद्ध प्रेम के ल‍िए होगा, हालांक‍ि ये प्रेम तख्‍त पाने के ल‍िए है।

जबकि करण जौहर के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म 'तख्त' में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। एक बार फिर से फैंस  आलिया और विक्की कौशल को साथ में देखेंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन खबर  है कि ये फिल्म 2020 तक पर्दे पर आ जाएगी।

एंटरटेनमेंट की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :तख्तकरण जौहररणवीर सिंहआलिया भट्टविक्की कौशलजाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच