लाइव न्यूज़ :

Tahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 17:37 IST

Tahira Kashyap: अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा को वर्ष 2018 में स्तन कैंसर के स्टेज-0 का पता चला था और उन्होंने 'मास्टेक्टॉमी' कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देताहिरा कश्यप स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं।विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ताहिरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी।  'मास्टेक्टॉमी' एक शल्य प्रक्रिया है जिसमें स्तन कैंसर के इलाज हेतु स्तन को शरीर से हटा दिया जाता है।

Tahira Kashyap: फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने सोमवार को बताया कि उन्हें दोबारा स्तन कैंसर हो गया है। वह सात साल पहले इस बीमारी से उबर चुकी थीं। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा को वर्ष 2018 में स्तन कैंसर के स्टेज-0 का पता चला था और उन्होंने 'मास्टेक्टॉमी' कराई थी। 'मास्टेक्टॉमी' एक शल्य प्रक्रिया है जिसमें स्तन कैंसर के इलाज हेतु स्तन को शरीर से हटा दिया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ताहिरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। कश्यप स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘सात साल बाद फिर से... यह नियमित जांच का असर है या फिर संयोग, मैं इसे नियमित जांच का परिणाम मानना चाहती हूं और दूसरों को भी नियमित 'मैमोग्राम' करवाने की सलाह देती हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘जब ज़िंदगी नींबू दे तो नींबू पानी बना लो, लेकिन जब ज़िंदगी उदार होकर बार-बार नींबू फेंके, तो उसे अपने पसंदीदा 'काला खट्टा' में निचोड़कर शांत भाव से पी जाओ।’’

उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘क्योंकि एक तो यह एक बेहतर पेय है और दूसरा आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।" आयुष्मान ने उनके कमेंट सेक्शन में लिखा, "मेरी हीरो।" अभिनेत्री और कैंसर से जंग जीत चुकीं सोनाली बेंद्रे ने कहा, "मैं नि:शब्द हूं और आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं।" कैंसर से जुड़ी अपने निजी अनुभवों को भी साझा करती रही हैं।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल