तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक लंबे समय से फैंस मनोरंजित कर रहा है। फैंस को काफी समय से शो में दयाबेन का इंतजार भी। क्योंकि काफी टाइम से शो से दयाबेन नदारत हैं। शो को करीब 12 साल हो गए मनोरंजित करते हुए। अब फैंस का इंतजार खत्म हो रहा है क्योंकि शो की दयाबेन यानि दिशा वकानी एक फिर से शो में अपनी वापसी कर रही हैं।
पिछले एक लंबे समय से दिशा वकानी शो से गायब हैं।दयाबेन' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी तीन साल से शो से दूर हैं। दिशा साल 2017 में मातृत्व अवकाश पर गई थीं और तब से शो में नजर नहीं आईं।
अब फैंस का दयाबेन को देखने को इंतजार खत्म होने वाला है। कोईमोई की खबर के अनुसार दिशा को शो में वापस लाने के लिए मेकर्स तगड़ी मेहनत कर रहे हैं। शो के 12 साल पूरे होने पर दिशा का वापसी की योजना बनाई जा रही है। खबर की मानें को लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिशा शो में एक बार फिर से वापस आ सकती हैं।
पहले भी दिशा की वापसी की आई थीं खबरें
दिशा की शो में वापसी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इससे पहले 2019 में ही उनकी शो मे वापसी की बात सामने आई थी। उस वक्त कहा गया था कि एक खास मौके पर उनको शो में पेश किया जाएगा वह नवरात्रि के मौके पर अपना शो में कमबैक करेंगी। यानि 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच वह शो में नजर आने वाली हैं।