लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू का छलका दर्द, कहा- मुझे फिल्म से हटाया गया, क्योंकि हीरो की पत्नी नहीं चाहती थी कि मैं...

By अमित कुमार | Updated: November 18, 2020 17:22 IST

एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दे चुकी हैं, जिसमें 'पिंक', 'द ग़ाज़ी अटैक', 'जुड़वां 2', 'बदला', 'मिशन मंगल' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में फिल्मों में खुद को रिप्लेस किए जाने की खबरों पर तापसी ने खुलकर अपनी बात रखी है। बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर तापसी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। तापसी की फिल्मों फैंस से लगातार भरपूर प्यार मिलता रहा है। इस मुकाम को पाने के लिए तापसी ने कड़ी मेहनत की और आज वो फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में फिल्मों में खुद को रिप्लेस किए जाने की खबरों पर तापसी ने खुलकर अपनी बात रखी है। 

फिल्मफेयर से बातचीत करते हुए तापसी ने कहा कि मुझे शुरुआत में कुछ अजीब चीजों का सामना करना पड़ा, जो अच्छी नहीं थीं. मुझे फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया क्योंकि हीरो की पत्नी नहीं चाहती थी कि मैं फिल्म का हिस्सा बनूं। कभी हीरो मेरे डायलोग से दिक्कत होती थी तो कभी किसी और बात से, वह फिल्म से निकालने के लिए अलग-अलग तरीके बहाने खोजा करते थे। 

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए तापसी ने कहा कि  एक समय था जब मुझसे बोला गया कि हीरो की पिछली फिल्म सफल नहीं रही, लिहाजा अपनी फीस कम कर लो ताकि बजट ना बिगड़े. कुछ हीरो ऐसे भी रहे जो चाहते थे कि मेरा परिचय सीन बदल दिया जाए क्योंकि उन्हें लगता था कि यह उनके परिचय सीन पर यह हावी हो जाएगा. ये वो चीजें हैं जो मेरे सामने हुई हैं, मुझे नहीं पता कि मेरे पीछे क्या हुआ है। 

तापसी जितनी बेहतरीन अदाकार हैं, वो उतनी ही अच्छी पढ़ाई में भी हैं। दरअसल, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं और बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वो बतौर सॉफ्टवेर इंजीनियर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर बनाने की ठानी। तापसी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां में हैं। हाल ही में बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर वो चर्चा का विषय बनी हुई थीं।

टॅग्स :तापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम