लाइव न्यूज़ :

अब स्वरा भास्कर बनीं लोगों की मसीहा, प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बिहार और यूपी घर पहुंचाया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 13:21 IST

स्वरा भास्कर ने दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों की तरह मदद का हाथ बढ़ाया है और उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार भेजने में मदद दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा अब तक उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 1,350 श्रमिकों को उनके घरों तक भेज चुकी हैंस्वरा अपनी टीम के साथ मिलकर प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचा रही हैं

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। अब इस लिस्ट में स्वरा भास्कर भी शामिल हो गई हैं।

स्वरा भास्कर ने दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों की तरह मदद का हाथ बढ़ाया है और उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार भेजने में मदद दे रही हैं। स्वरा अब तक उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 1,350 श्रमिकों को उनके घरों तक भेज चुकी हैं।

स्वरा ने कुछ दिनों पहले ही ट्विटर के जरीए इस बात की दी थी और लिखा था कि अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस पास रहने वाले किसी श्रमिक/श्रमिकों को जानते हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश या बिहार में अपने घर वापिस जाना है तो उनके नाम, मोबाइल नम्बर, गंतव्य और अभी वह कहाँ हैं ये सब डिटेल इस फ़ॉर्म में भरें! हमारे साथी आपकी मदद करेंगे!

अब स्वरा अपनी टीम के साथ मिलकर प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचा रही हैं। साथ ही श्रमिकों को जूते- चप्पल भी बांट रही हैं। स्वरा का कहना है कि देश में लाखों प्रवासियों के फंसे होने पर उन्हें अपने घर के आराम से बैठने में शर्म महसूस होती है।

इस काम के लिए स्वरा, दिल्ली सरकार की भी मदद ले रही हैं। इस काम में मदद के लिए स्वरा ने आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे का शुक्रिया भी अदा किया है। बता दें, कुछ दिनों पहले ही स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर को हाथ में चोट लगने की वजह फैक्चर हो गया था। जिसके बाद सरकार से अनुमति लेकर वह सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंची हैं।स्वरा ने भी जरूरतमंदों की मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। वह लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं।

 

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!