लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर को अंजाम से नहीं लगता है डर, अपनी बेबाक राय की वजह से अब तक खो चुकी हैं बहुत कुछ

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 07:49 IST

एक इंटरव्यू के दौरान से जब ये पूछा गया कि क्या उनकी बेबाक राय ने उनके काम को प्रभावित किया है? तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर का नाम ऐसी एक्ट्रेस में गिना जाता है जो रियलस्टीक फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। सुशांत केस हो या सीएए-एनआरसी जैसा मुद्दे, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हर मसले पर अपनी राय बेबाक अंदाज से रखती हैं। स्वरा ने उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वह राजनीति में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं।

स्वरा भास्कर एक्टिंग के अलावा कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं। इसके लिए कई बार उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि अपने मन की बात कहने के कारण उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है। स्वरा भास्कर का नाम ऐसी एक्ट्रेस में गिना जाता है जो रियलस्टीक फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। 

स्वरा ने कहा, ''मैं किसी भी प्रभाव के कारण अपनी बात नहीं कहती। मुझे ये बातें कहने के लिए भुगतान नहीं किया जाता है। मैं ये बातें इसलिए कहती हूं क्योंकि मैं वास्तव में इसमें विश्वास करती हूं। यही कारण है कि मैं इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार हूं।'' सुशांत केस हो या सीएए-एनआरसी जैसा मुद्दे, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हर मसले पर अपनी राय बेबाक अंदाज से रखती हैं। 

नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में सड़कों पर उतर गईं थी स्वरा

स्वरा ने इस साल की शुरुआत में नागरिकता संशोधन अधिनियम और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया था। इसके विरोध में वह सड़कों पर उतर गईं थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह जो स्टैंड लेती हैं, उसके लिए खुद को एक कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि एक अभिनेत्री के रूप में देखती हैं। 

राजनीति में जगह बनाने की कोशिश नहीं

स्वरा ने उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वह राजनीति में जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए स्वरा ने कहा कि वह बस बिना किसी एजेंडे के अपनी राय व्यक्त करती हैं।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!