लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर ने शाहीन बाग में प्रदर्शन खत्म करने की अपील की तो हुईं ट्रोल, यूजर्स ने लिखा-खुद लगाई है ये आग...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 09:53 IST

स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। एनआरसी को लेकर हमेशा स्वरा भास्कर खुलकर टीवी चैनलों पर भी बोलती नजर आई हैं।

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू किया गया। लेकिन दूसरी तरफ सीएए को लेकर शाहीन बाग में अब भी प्रदर्शन जारी है। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इन महिलाओं को धरना खत्म करने के लिए कहा है। 

स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती हैं। इन दिनों स्वरा काफी सुर्खियों में हैं। एनआरसी को लेकर हमेशा स्वरा भास्कर खुलकर टीवी चैनलों पर भी बोलती नजर आई हैं।

स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने शाहीनबाग की महिलाओं और देशभर से प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों को आइसोलेट होने और सड़क को खाली करने की बात कही है।

स्वरा ने ट्वीट करके लिखा है कि शाहीनबाग में अद्भुत दादियों महिलाओं और प्रदर्शन पर बैठे देशभर के लोगों से अपील है कि खुद को आइसोलेट करें और सड़कों को खाली कर दें। ये बात मैं एक मित्र होने के नाते रह रही हूं। स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्वरा के इस ट्वीट पर लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया है।एक यूजर ने लिखा, स्वार्थी औरत जाओ उन्हें बताओ। पहले तो खुद ही उन्हें गुमराह किया और अब यहां ज्ञान दे रही है जैसे वे सब ट्विटर पर हैं। आशीष श्रीवास्तव नाम के एक यूजर ने लिखा, अब ये मत कहना कि प्रोटेस्ट को रोकने की खातिर कोरोना के पीछे बीजेपी है। एक और यूजर ने लिखा, ‘खुद लगाई है ये आग।’ राहुल की बात को समर्थन देते हुए मनस्विनी नायक नाम के यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल सिर्फ आग नहीं घी भी डाला है बीच बीच में।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!