Swara Bhaskar Wedding: स्वरा भास्कर ने एसपी नेता फहद अहमद संग की कोर्ट मैरिज, जानें कौन हैं उनके पति

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 16, 2023 06:30 PM2023-02-16T18:30:24+5:302023-02-16T19:46:02+5:30

Swara Bhaskar Wedding: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उन्होंने फहद अहमद के साथ शादी कर ली है। ‘वीरे दी वेडिंग’ की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जानकारी साझा की।

Swara Bhaskar Wedding Swara Bhasker ties knot political activist sp leader Fahad Ahmad in court wedding 'We just couldn't wait' see video | Swara Bhaskar Wedding: स्वरा भास्कर ने एसपी नेता फहद अहमद संग की कोर्ट मैरिज, जानें कौन हैं उनके पति

जनवरी 2020 में स्वरा और फहाद पहली बार मिले। 

Highlightsगुरुवार को ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी।वीडियो की शुरुआत कुछ इस तरह से हुई। जनवरी 2020 में स्वरा और फहाद पहली बार मिले। 

Swara Bhaskar Wedding: बधाई हो। बॉलीवुड में एक और अभिनेत्री ने शादी कर ली। स्वरा भास्कर अब शादीशुदा हैं। हां, आपने उसे सही पढ़ा है। अभिनेत्री ने राजनीतिक कार्यकर्ता और सपा नेता फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं।

उन्होंने गुरुवार को ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी। फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की। वीरे दी वेडिंग की अभिनेत्री ने अपनी प्रेम कहानी को रेखांकित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और जिसमें उनके सभी अद्भुत पलों का संकलन भी शामिल है।

खुलासा किया कि युगल ने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत कानूनी रूप से विवाह किया था। फहद अहमद के ट्विटर प्रोफाइल के मुताबिक समाजवादी पार्टी की यूथ विंग की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हैं। फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा ‘समाजवादी युवजन सभा’ के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

भास्कर ने अपने पति के साथ वाले एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद। इस दिल में हलचल है, लेकिन तुम्हारे लिए।” अभिनेत्री (34) के पोस्ट को साझा करते हुए 31 वर्षीय अहमद ने लिखा, “मुझे कभी नहीं पता था कि हलचल इतनी खूबसूरत हो सकती है स्वरा भास्कर। भास्कर को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म ‘जहां चार यार’ (2022) में देखा गया था।

वीडियो की शुरुआत कुछ इस तरह से हुई। जनवरी 2020 में स्वरा और फहाद पहली बार मिले। उनकी पहली तस्वीर एक साथ आई। क्लिप में जोड़ी की कई तस्वीरें हैं। उनकी अदालती शादी की तस्वीरें अंत में दिखाई गई हैं और 6 जनवरी 2023 को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। 1992 में जन्में फहद यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विवि से पढ़ाई की और एमफिल के लिए टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस में आ गए। इसके बाद राजनीति में कदम रखा।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (सीआईएफएफ) की 'इंटरनेशनल कांपटिशन ज्यूरी' में शामिल होने वाली पहली भारतीय कलाकार बन गई हैं। मिस्र के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पश्चिम एशिया का सबसे पुराना फिल्म समारोह है। 

Web Title: Swara Bhaskar Wedding Swara Bhasker ties knot political activist sp leader Fahad Ahmad in court wedding 'We just couldn't wait' see video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे