लाइव न्यूज़ :

‘ये सही में आईएएस है क्या?’, विवादित टिप्पणी कमेंट करने वाले IAS अफसर संजय दीक्षित को स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2020 12:43 IST

स्वरा भास्कर एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। स्‍वरा अभिनय के अलावा फिल्‍म प्रोड्यूसिंग का काम भी करती हैं। स्वरा ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' कंगना राणावत की सहेली पायल का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैंस्वरा सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा बेवाकी से सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अक्सर वह अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। वहीं हाल ही में स्वरा एक वेबसीरीज में नजर आईं। इस वेबसीरीज का नाम रसभरी था। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ है।

ऐसे में हाल ही में आईएमबीडी की वेबसीरीज पर दी गई रेटिंग पर कई किताबें लिखने वाले आईएएस अफसर संजय दीक्षित ने स्वरा भास्कर पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसका जवाब स्वरा ने भी बेवाकी से दिया है।

संजय दीक्षित ने अपने ट्वीट में लिखा- ये ठीक ही हुआ कि Imdb ने रसभरी को अब तक की सबसे कम रेटिंग दी है। मैं तो हैरान हूं कि इस सीरीज में स्वरा आंटी टीचर बनकर पता नहीं कौन सी अंग्रेजी बच्चों को पढ़ा रही होंगी। उनकी विशेषता कहीं और है। इसीलिए लोग अकसर मिडिल फिंगर यूज करते हैं।

संजय दीक्षित की इस टिप्पणी पर स्वरा भास्कर ने उन्हें लताड़ लगाते हुए IAS असोसिएशन से शिकायत की। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये सनकी सच में आईएएस अफसर, स्कॉलर और भगवान कृष्ण पर किताबें लिखने वाला हैं क्या? इससे पहले स्वरा भास्कर को वीरे दी वेडिंग को लेकर भी ट्रोल किया गया था।

स्वरा काफी समय से पर्दे से दूर हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते पहुंची थीं। वह अपनी मां से मिलने आई थीं। जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में भी रही थीं।

स्वरा भास्कर एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। स्‍वरा अभिनय के अलावा फिल्‍म प्रोड्यूसिंग का काम भी करती हैं। स्वरा ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' कंगना राणावत की सहेली पायल का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। स्वरा ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नज़र है। स्‍वरा को फिल्‍मों में किये उनके बेहतरीन अभिनय के लिये अब तक कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है, उन्‍हें फिल्‍म तनू वेड्स मनू में बेस्‍ट सपोर्टिंग ऐक्‍ट्रेस के लिये फिल्‍म फेयर का अवार्ड, और इसी फिल्‍म के लिये ज़ी सिने अवार्ड, स्‍क्रीन अवार्ड्स और IIFA अवार्ड्स भी मिल चुका है

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?