लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर की मां ईरा भास्कर हुई कोरोना पॉजिटिव, पूरा परिवार हुआ होम क्वारंटाइन

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 19, 2021 18:05 IST

अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं । उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनका पूरा परिवार होम आइसोलेशन में चला गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर की मां हुई कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गया पूरा परिवारस्वरा ने लोगों से की अपील कहा, डबल मास्क पहने और घर पर रहे

मुंबई : देश में कोरोना के दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है । बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं । इस बात की जानकारी स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी । उन्होंने बताया कि मां और कुक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हमारा पूरा परिवार होम आइसोलेशन में है । 

स्वरा ने किया ट्वीट

स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं घर आ गई हूं । मां और कुक दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं . हमारा पूरा परिवार दिल्ली में होम क्वारंटाइन में है । आप सभी डब्ल मास्क लगाए और घर पर रहें ।'

जहां चार यार की शूटिंग पर लगा रोक

स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म 'जहां चार की शूटिंग पर भी रोक लग गया है । यह रोक अनिश्चित समय के लिए लगाई गई है क्योंकि फिल्म में स्वरा भास्कर के को-एक्टर मिहिर विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । इस फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी । स्वरा ने शूटिंग बंद होने के बारे में अपने फैंस को बताया था । उन्होंने लिखा, 'गोवा में हम  'जहां चार यार' की शूटिंग कर रहे थे हालांकि सह-कलाकार मिहिर विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है इसलिए हमारे निर्माता विनोद बच्चन ने सावधानी रखते हुए शूट बंद कर दिया , पूरे क्रू को क्वारंटाइन किया गया और सबका कोरोना टेस्ट किया गया है । उम्मीद करती हूं कि शूट जल्दी शुरू हो औऱ मिहिर तुम जल्दी ठीक हो जाओ । ' 

टॅग्स :स्वरा भाष्करकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?