लाइव न्यूज़ :

फिर शादी करने जा रही हैं स्वरा भास्कर, जानिए कहां और कब होंगे शादी से जुड़े समारोह

By शिवेंद्र राय | Updated: March 10, 2023 18:28 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वरा और फहाद कर्नाटक में 13 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले हल्दी और मेंहदी के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे। 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा ,जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। स्वरा और फहाद अपनी शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसामने आई स्वरा-फहाद की शादी की तारीखेंस्वरा और फहाद कर्नाटक में 13 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगेस्वरा और फहाद अपनी शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को देंगे

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को कोर्ट में शादी रचाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अब पारंपरिक रूप से शादी रचाने जा रही हैं। लोगों में काफी दिन से स्वरा और फहाद की शादी की तारीखों को लेकर उत्सुकता थी। अब इस पर से पर्दा हट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वरा और फहाद  कर्नाटक में 13 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

इससे पहले हल्दी और मेंहदी के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन 12 मार्च से शुरू होंगे। 15 मार्च को एक कव्वाली समारोह किया जाएगा ,जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। स्वरा और फहाद अपनी शादी का रिसेप्शन 16 मार्च को देंगे। रिसेप्शन में कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

बता दें कि कुछ दिन पहले स्वरा और फहाद की शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल ये कार्ड कई मायनों में खास था।  दरअसल स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पारंपरिक शादी के निमंत्रण कार्ड पर 2020 में दिल्ली में सीएए के विरोध के दौरान हुई घटनाओं का प्रभाव देखा जा सकता है। कार्ड पर कुछ तस्वीरें बनी हैं जिन पर लिखा है  'कागज नहीं दिखाएंगें', इसके अलावा निमंत्रण कार्ड पर मुंबई का मरीन ड्राइव, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का पोस्टर और स्वारा की प्यारी बिल्ली गालिब को दिखाया गया है।

दरअसल स्वरा और  राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद की मुलाकात 2020 में दिल्ली में सीएए के विरोध के दौरान ही हुई थी। यहीं उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार। कुछ साल एक दूसरे के साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।

स्वरा और फहद अहमद की शादी की शादी के निमंत्रण कार्ड को डिजाइन करने की जिम्मेदारी डिजाइनर प्रतीक कुमार के पास थी। प्रतीक ने ही कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके बारे में बताते हुए ग्राफिक डिजाइनर प्रतीक कुमार ने लिखा था कि स्वरा और फहद अहमद की शादी के निमंत्रण पर काम करने का अवसर मिला। स्वरा और फहद नागरिकता विरोधी प्रदर्शन के दौरान कैसे मिले और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए, मुंबई और मरीन ड्राइव की उनकी यादें, फिल्मों के लिए उनका स्थायी प्यार और निश्चित रूप से, उनकी खूबसूरत बिल्ली गालिब। दोनों ऐसा ही निमंत्रण पत्र चाहते थे।

टॅग्स :स्वरा भाष्करसमाजवादी पार्टीकर्नाटकबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी