लाइव न्यूज़ :

Flesh Review:'रसभरी' के बाद स्वरा भास्कर की एक और नाकामयाब कोशिश, दमदार कंटेंट के बावजूद निराश करेगी फ्लैश

By अमित कुमार | Updated: August 23, 2020 13:34 IST

''मैं चाहती हूं कि दुनिया के सारे सेक्स ट्रेफिकर्स चौपाटी में नंगे खड़े हों और मैं मशीनगन से उड़ा दूं उन्हें।'' वेब सीरीज के इस डॉयलोग को सुनने के बाद आप सीरियसनेस के साथ इसे देखने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है आपको निराशा ही हाथ लगती है।

Open in App
ठळक मुद्दे पूरे सीरीज के दौरान स्वरा भास्कर को देखकर कभी ऐसा नहीं लगता कि वह एक पुलिस ऑफिसर हैं।बिना वजह हर दूसरे सीन में गाली-गलौज और एडल्ट सीन वेब सीरीज को और कमजोर करने का काम करती हैं। स्वरा भास्कर और अक्षय ओबेराय की ओवर एक्टिंग ने मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति के धंधे जैसे गंभीर मुद्दों का मजाक सा बना डाला है।

एक अच्छी फिल्म या वेब सीरीज तभी सफल हो पाती है, जब कंटेंट के साथ-साथ लीड कलाकारों की परफॉर्मेंस भी दमदार हो। इन दोनों में से किसी एक की कमी अच्छी खासी स्क्रिप्ट का सत्यानाश कर सकती है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज हुई गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल है। जहां जान्हवीं कपूर को छोड़ बाकी सभी सपोर्टिंग कलाकारों ने जबरदस्त काम किया था। 

ऐसी ही एक और कहानी आपके सामने पेश है जिसमें कहानी तो दमदार है, लेकिन वेब सीरीज की लीड एक्ट्रेस ने अपने काम के साथ न्याय नहीं किया। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली स्वरा भास्कर फ्लैश में ऑफिसर राधा के रोल के साथ बिल्कुल न्याय नहीं कर पाई हैं। पूरे सीरीज के दौरान उन्हें देखकर कभी ऐसा नहीं लगता कि वह एक पुलिस ऑफिसर हैं।

लेडी पुलिस ऑफिसर के रोल में नहीं जमी स्वरा भास्कर 

लेडी पुलिस ऑफिसर पर इससे पहले भी कई फिल्में आ चुकी हैं। जिसमें रानी मुखर्जी की मर्दानी को भला कौन भूल सकता है। लेकिन यहां स्वरा भास्कर न तो डॉयलोग डिलेवरी ठीक से कर पा रही हैं और न ही उनके चेहरे का एक्सप्रेशन ऐसा है जिससे लगे कि वह एक सीरियस पुलिस ऑफिसर हैं। बिना वजह हर दूसरे सीन में गाली-गलौज और एडल्ट सीन वेब सीरीज को और कमजोर करने का काम करती हैं। 

मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति के धंधे जैसे गंभीर मुद्दों का बना मजाक

मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति के धंधे जैसे गंभीर मुद्दों पर इस वेब सीरीज की कहानी और स्क्रीन प्लेन अच्छी है। लेकिन स्वरा भास्कर और अक्षय ओबेराय की ओवर एक्टिंग ने इन मुद्दों का मजाक सा बना डाला है। मुंबई की एसीपी राधा नौटियाल के रूप में स्वरा के पास अपने दम पर वेब सीरीज बेहतर बना खुद को साबित करने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से पूरी तरह से चूक गई हैं। 

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!