लाइव न्यूज़ :

भक्तों तब कहाँ मर गए थे? इन बुज़ुर्ग साधुओं को आपके ही चट्टों ने मारा था!...स्वरा भास्कर ने पूछा सवाल तो हो गईं जमकर ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 11:59 IST

स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर की घटना से देश के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिलाअब हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी पालघर मामले पर ट्वीट किया है।

महाराष्ट्र के पालघर की घटना से देश के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी रिएक्शन भी देखने को मिले।  अब हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी पालघर मामले पर ट्वीट किया है। स्वरा ने अपने ट्वीट पर सवाल उठाया है। लेकिन एक्ट्रेस खुद ही अपना ट्वीट करके फंस गई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई हैं।

स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती हैं। वह अपनी बात रखने के कारण कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं। इन दिनों स्वरा काफी सुर्खियों में हैं।

स्वरा ने हाल ही में ट्वीट किया है जो जो छा गया है। स्वरा ने लिखा है कि भक्तों !!!!!!! तब कहां मर गए थे ???????? ये बुज़ुर्ग साधु को आपके ही तातों ने मारा था! (और इससे पहले कि आप उल्टी झूठ बोलना शुरू करें- मैंने ट्वीट किया और इस हमले की निंदा की तब वापस ..)

ऐसे में स्वरा के इस ट्वीट के बाद लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। लोगों ने तरह तरह से कमेंट किए। अधिकतर लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है।

स्वरा का करियर 

एक्टिंग में आने से पहले से स्वरा थिएटर में काम करती थीं। फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिये स्वरा 2008 में मुंबई आ गयीं। स्वरा को उनकी पहली ही फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में उनके किरदार पायल के लिए आलोचकों की खूब प्रशंसा मिली। इस फिल्म में उन्होंने तनु (कंगना रनौत) की सहेली का किरदार निभाया था। 

फिल्म रांझणा में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से ख़ूब सुर्खियां बटोरीं। उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्‍कारों से सम्मानित किया गया। अब तक स्‍वरा ने कई बेहतरीन फिल्‍में की हैं जिनमें से निल बटे सन्‍नाटा, अनारकली ऑफ अराह, वीरे दी वेडिंग, प्रेम रतन धन पायो और चिल्‍लर पार्टी आदि प्रमुख हैं।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!