लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से सुजैन खान की बहन फराह खान के घर में सबका हुआ कोरोना वायरस टेस्ट

By भाषा | Updated: April 15, 2020 20:21 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब 11 हजार के पार हो गई है। इसमें 1300 से ज्यादा संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देद अभिनेता संजय खान की बेटी फराह ने बाद में एक अन्य पोस्ट में बृहन्मुंबई नगर पालिका और डॉक्टरों की टीम की तारीफ की।फराह खान अली ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमित कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है।

आभूषण डिजायनर फराह खान अली खान ने खुलासा किया कि उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों में से एक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। फराह खान अली ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संक्रमित कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, “कोविड -19 को लेकर खबरें वायरस से तेज फैल जा रही हैं। मेरे घर में काम करने वाले एक कर्मचारी में कोविड-19 क पुष्टि हुई है इसलिए मैं उन्हें पृथक सेवा में भेज रही हूं। आज घर के सभी लोगों की जांच करा ली है और हम सभी एकांतवास में जा रहे हैं। सुरक्षित रहें, मजबूत रहें। यह समय भी गुजर जाएगा।”

द अभिनेता संजय खान की बेटी फराह ने बाद में एक अन्य पोस्ट में बृहन्मुंबई नगर पालिका और डॉक्टरों की टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “मानना पड़ेगा जिस तरह से बीएमसी और मुंबई के डॉक्टर कोविड-19 के मरीजों और संक्रमण का मुकाबला कर रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने स्थिति को संभाला और मेरे कर्मचारी को समय पर अस्पताल ले गए (वह)काबिले तारिफ है। उन्होंने पूरी दया और मानवता दिखाते हुए उसका इलाज किया।”

उन्होंने पोस्ट में आदित्य ठाकरे को टैग कर धन्यवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब 11 हजार के पार हो गई है। इसमें 1300 से ज्यादा संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 11, 439 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।हालांकि अभी एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9756 है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच