सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने छोटे पर्दे की इस एक्ट्रेस से कर ली शादी, पहले टूट चुकी है सगाई
By मेघना वर्मा | Published: June 10, 2019 11:37 AM2019-06-10T11:37:38+5:302019-06-10T11:37:38+5:30
बता दें सुष्मिता के भाई राजीव जिनसे शादी करने जा रहे हैं उनकी एक सगाई पहले टूट चुकी है। दरअसल चारू ने राजीव से पहले टीवी एक्टर नीरज मालवीय से इंगेजमेंट कल ली थी।
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेने के भाई राजीव बीते कई दिनों से सुर्खियों में थे। अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड चारू से शादी करने की बात सामने आयी थी। रविवार को राजीव ने छोटे पर्दे की एक्ट्रेस चारू से कोर्ट मैरिज कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।
राजीव और चारू दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर फोटो डाली है। राजीव ने जहां सिंपर व्हाइट कुर्ता पहना है तो वहीं चारू सिंपल रेड साड़ी में ही दिखाई दे रही हैं। दोनों ने फूलों की सिंपल माला ही पहन रखी है। चारू ने फोटो शेयर करके लिखा, 'मैं चारू असोपा राजीव सेन को पति के रूप में स्वीकार करती हूं।' वहीं रजीव ने फोटो शेयर करके लिखा, 'मैं राजीव सेन चारू असोपना को अपनी वाइफ स्वीकार करता हूं।'
राजीव पेशे से मॉडल हैं और लम्बे समय से टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा को डेट कर रहे हैं। अब खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है।
सुष्मिता ने अपने भाई और चारू की फोटो को शेयर करके लिखा है, 'उसने हां कर दी है। राजा भैया तुम दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान हो। हमारी जिंदगी में चारू को लाने के लिए थैंक्स। मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मैं दोनों तरफ से डांस करूंगी।'
टुट चुकी है चारू की सगाई
बता दें सुष्मिता के भाई राजीव जिनसे शादी करने जा रहे हैं उनकी एक सगाई पहले टूट चुकी है। दरअसल चारू ने राजीव से पहले टीवी एक्टर नीरज मालवीय से इंगेजमेंट कल ली थी। दोनों एक्टर एक साथ मेरे अंगने में सीरीयल में भाई-बहन का किरदार भी निभा चुके हैं। फरवरी 2016 में दोनों ने सगाई की थी मगर फिलहाल दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।