लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन ने बताया शादी न करने का कारण, बच्चों को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2022 10:31 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आखिरकार इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। यही नहीं, ट्विंकल खन्ना को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों को लेकर भी बात की।

Open in App
ठळक मुद्देट्विंकल खन्ना को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की।पिछले साल सुष्मिता सेन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के ब्रेकअप की घोषणा की थी।

मुंबई: लाखों दिलों पर राज करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 46 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने बच्चे जरूर गोद लिए। मगर फैंस हमेशा से ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिरकर एक्ट्रेस ने आज तक शादी क्यों नहीं की। वहीं, ट्विंकल खन्ना को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की। 

एक्ट्रेस ने कहा, "सौभाग्य से मैं अपने जीवन में कुछ बहुत ही दिलचस्प पुरुषों से मिली, मेरी कभी शादी नहीं करने का एकमात्र कारण यह था कि वे निराश थे। इसका मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे बच्चे कभी समीकरण में नहीं थे। मेरे दोनों बच्चों ने मेरे जीवन में लोगों को खुली बाहों से स्वीकार किया है, कभी मुंह नहीं बनाया। उन्होंने सभी को समान रूप से प्यार और सम्मान दिया है। यह देखने में सबसे खूबसूरत चीज है।" 

सुष्मिता सेन ने आगे कहा, "मैं तीन बार शादी करने के करीब आई, लेकिन तीनों बार भगवान ने मुझे बचा लिया। मैं आपको यह नहीं बता सकती कि उनके संबंधित जीवन के साथ कौन सी आपदाएं आईं। भगवान ने मेरी रक्षा की, इसलिए भी कि भगवान इन दो बच्चों की रक्षा कर रहे हैं, वह मुझे एक मेसी अफेयर में आने नहीं देना चाहते थे।" पिछले साल सुष्मिता सेन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के ब्रेकअप की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें! रिश्ता लंबा हो गया...प्यार बना रहता है।"

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम