लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: बिहार पुलिस ने दर्ज किए छह लोगों के बयान, मामले की जांच जारी

By भाषा | Updated: August 1, 2020 14:48 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में बिहार पुलिस अब तक छह लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, जबकि पुलिस राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के पिता ने आरोप लगाया कि रिया ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती कर ली थीबिहार पुलिस ने अब तक सुशांत की बहन , पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइए, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए यहां पहुंची बिहार पुलिस ने अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम राजपूत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची थी। 

अधिकारी ने कहा,‘‘अब तक बिहार की पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है। उन्होंने वर्सोवा में रहने वाली राजपूत की बहन, पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइए, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह टीम राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है। 

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने राजपूत के विभिन्न बैंक खातों के बारे में जानकारी एकत्र की और वित्तीय लेनदेन की जानकारी लेने के लिए बैंक भी गए।’’ गौरतलब है कि राजपूत के पिता के के सिंह (74) ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर पुलिस में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। सिंह ने आरोप लगाया कि उभरती हुई फिल्म अभिनेत्री रिया ने अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में उनके बेटे से दोस्ती कर ली थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?