लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह सुसाइड केस: PMO ने सुब्रमण्यम स्वामी के पत्र को किया एक्नॉलेज, सामने आया कंगना रनौत का रिएक्शन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2020 17:23 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा स्वीकार किए गए पत्र को लेकर ट्वीट करते हुए अपनी बात फैंस के सामने रखी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने CBI जांच को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा थाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने पत्र को क्नॉलेज कर लिया है

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था। ऐसे में अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पत्र को स्वीकार कर लिया है। यही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

कंगना रनौत ने किया ट्वीट

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारी संवेदनशील और जिम्मेदार सरकार सुशांत को न्याय दिलाने की हमारी एकमात्र आशा है और कई लोग जो अभी भी फिल्म माफिया द्वारा टार्गेटेड और बदनाम हो रहे हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का हाथ जोड़कर बहुत-बहुत धन्यवाद।' बता दें, सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा नियुक्त अधिवक्ता ईश्वरन सिंह भंडारी ने हाल ही में ट्वीट करते हुए बताया था कि स्वामी द्वारा सीबीआई जांच की मांग करते हुए लिखे गए पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है।

बयान रिकॉर्ड कराने क तैयार हैं कंगना

मालूम हो, सुशांत सिंह सुसाइड केस को लेकर कंगना रनौत मुंबई पुलिस के साथ अपना बयान दर्ज कराने को तैयार हैं। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि अगर वो सभी आरोपों को साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा देंगी। इस मामले में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतसुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?