लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से दुखी बहन ने जब शेयर किया भाई के हाथ से लिखा नोट, देखें तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 18:05 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई सदमे में है। उनका परिवार भी इससे उभर नहीं पा रहा है। इसी क्रम में दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को एक बार फिर उनकी याद आई।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता ने सुशांत के लिए बहुत सारे इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं।बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के हाथ का लिखा हुआ एक नोट शेयर किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से फैंस के साथ पूरा बॉलीवुड सदमे में है। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहा है। वहीं, सुशांत की यूएस में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के हाथ का लिखा हुआ एक भावुक नोट शेयर किया है। इस नोट के जरिए सुशांत ने अपनी बड़ी बहन को प्यार जताया था।

टूट गया है परिवार

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर इस नोट को शेयर किया है। वहीं, जो तस्वीर श्वेता ने शेयर की है, उसमें लिखा है, 'वो जो कहती है वो और वो जो कहती है वो नहीं कर सकती है। दोनों ही सही हैं। तुम सबसे पहले हो। लव यू, भाई सुशांत।' मालूम हो, श्वेता सोशल मीडिया पर सुशांत के निधन के बाद से लगातार उन्हें याद कर पोस्ट शेयर कर रही हैं। 

श्वेता ने डिलीट कर दिए थे पोस्ट

(फोटो सोर्स- फेसबुक)

बता दें, कुछ समय पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत को लेकर किए गए पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए थे। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में भी भाई को याद कर लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबु, मेरा बच्चा अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है। मुझे पता है कि तुम काफी तकलीफ में थे। मुझे ये भी पता है कि तुम एक फाइटर थे, जोकि इससे बहादुरी से लड़ रहे थे।'

श्वेता को आ रही सुशांत की याद

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अपनी बात को जारी रखते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने छोटे भाई के लिए लिखा, 'सॉरी मेरा सोना। उन सभी दर्द और तकलीफों के लिए सॉरी, जिनसे तुम गुजरे। अगर मेरे बस में होता तो मैं तुमसे तुम्हारा दर्द ले लेती और तुम्हें सपनी सारी खुशियां दे देती।'  उन्होंने ये भी लिखा, 'दुनिया को तुम्हारी चमकती आंखों ने सपने देखना सिखाया। तुम्हारी मुस्कराहट ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल