लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत इसी साल नवंबर में करने वाले थे शादी, चचेरे भाई ने किया खुलासा, कहा- पूरा परिवार मुंबई जाने के लिए था तैयार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 19:11 IST

Sushant Singh Rajput Commits Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने लगभग छह महीने पहले मुंबई में अपने बांद्रा घर को किराए पर लिया था। मकान का किराया 4.5 लाख रुपये प्रति माह था। वह एक आर्ट डिजाइनर के साथ रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत इस साल नंवबर में शादी करने वाले थे।सुशांत के नौकर ने खुलासा किया है कि वह पिछले दस दिनों से बहुत डिप्रेशन में थे।

मुंबईः मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया है। उनके आत्महत्या की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान है। इस बीच बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत इस साल नंवबर में शादी करने वाले थे, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही मौत को गले लगा लिया।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत नवंबर में शादी करने वाले थे और परिवार शादी के लिए मुंबई जाने के लिए तैयार था। यह जानकारी सुशांत के चचेरे भाई ने कही है। वहीं, सुशांत के नौकर ने खुलासा किया है कि वह पिछले दस दिनों से बहुत डिप्रेशन में थे।

इधर, पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू होने से पहले सुशांत के शव का कोरोना टेस्ट किया गया है। अगर कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाया जाएगा तो पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सुशांत पिछले छह महीने से हिंदुजा अस्पताल से इलाज करवा रहे थे। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के मकान मालिक का बयान दर्ज किया है। साथ ही उनके डॉक्टर का भी बयान लिया गया है। इसके अलावा उनके बैंक स्टेटमेंट को देखने के लिए कहा गया है। 

सुशांत सिंह राजपूत ने लगभग छह महीने पहले मुंबई में अपने बांद्रा घर को किराए पर लिया था। मकान का किराया 4.5 लाख रुपये प्रति माह था। वह एक आर्ट डिजाइनर के साथ रहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से किया था डेब्यू

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे।

फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हुए फेमस

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल