लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: 5 अगस्त को रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2020 21:52 IST

हाल ही में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। ऐसे में 5 अगस्त को कोर्ट की सिंगल बेंच चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैंसुशांत सुसाइड केस में उनके दोस्त और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी का बयान भी सामने आया

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस के साथ बिहार पुलिस की जांच भी जारी है। मालूम हो, हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ हाल ही में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। 

नवभारत टाइम्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 5 अगस्त को कोर्ट की सिंगल बेंच चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं, सुशांत सुसाइड केस में उनके दोस्त और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) का बयान भी सामने आया।

अपने बयान में उन्होंने कहा, 'सुशांत के परिवार ने मुझे रिया द्वारा किए गए 15 करोड़ रुपये के लेन-देन के बारे में बताया और मुझे अपने बयान में इसका उल्लेख करने के लिए कहा। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से कहा कि मैं केवल वही बताऊंगा जो मैं जानता हूं और मानता हूं। इसके बाद मैंने पुलिस से संपर्क किया।' गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?