लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की फाइल मुंबई पुलिस करेगी बंद? जांच पूरी-जल्द सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 14:03 IST

पिछले महीने (जून) की 14 तारीख को ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उस दिन से अब तक पुलिस लगभग तीन दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है।सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद कई लोग सवालों के घेरे में आए थे जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए कई लोगों से पूछताछ की थी। अब इस  मामले की जांच कर रही पुलिस अपने अंतिम नतीजे पर पहुंच चुकी है।

खबर के अनुसार सुशांत के मामले में हुई पूछताछों और चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है। और वह इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट आने वाले 10 से 15 दिनों में पेश कर देंगे।

सुशांत की सुसाइड कर रही पुलिस को नहीं मिले सबूत

इस मामले में कई के जवाब दर्ज करने के बाद भी, पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच के लिए जोर दे रही है। राजस्थान पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस केस फाइल को बंद कर देगी। खबरों के मुताबिक, सुशांत की आत्महत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों में केस फाइल को बंद करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की जान दम घुटने के कारण से हुई है। सूत्रों ने कहा कि मुंबई पुलिस को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि हत्या आत्महत्या नहीं थी। सबूतों की कमी और जांच में क्या खुलासा हुआ है, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। इसी वजह से मुंबई पुलिस फाइल को बंद करने के लिए कदम उठा रही है। पूछताछ के दौरान, यह स्पष्ट हो गया कि सुशांत वित्तीय समस्या में था और वह बहुत परेशान था।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल