रिया ने सुशांत की बहनों के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज, श्वेता बोलीं- झूठी चीजें तोड़ नहीं सकतीं
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 8, 2020 01:11 PM2020-09-08T13:11:46+5:302020-09-08T13:11:46+5:30
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को जवाब दिया है
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने उनकी बहन प्रियंका के खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत दी है। रिया का आरोप है कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्जी पर अवैध दवाएं लिखवाकर सुशांत को खरीदने के लिए कहा था। अब इस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिऐक्ट किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की बहन मीतू, प्रियंका और दिल्ली के डॉक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
अब सुशांत की बहन श्वेता ने इस पर ट्वीट किया है। श्वेता लगातार अपने भाई के लिए न्याय की मांग सोशल मीडिया के जरिए कर रही हैं। श्वेता ने अब कहा है किसी के झूठ से वह टूटेंगी नहीं।
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं!' #SSRFamilyStandsStrong #UnitedForSSRJustice #WholeIndiaIsSSRFamily
Nothing’s gonna break us, definitely not this fake FIR! #SSRFamilyStandsStrong#UnitedForSSRJustice#WholeIndiaIsSSRFamilyhttps://t.co/iaJeKClSuO
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) September 7, 2020
रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने सुशांत के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई। मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में उन्होंने भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।