लाइव न्यूज़ :

...जब कॉलेज के दिनों में सुशांत को हॉस्टल से दिया गया था निकाल, जानिए इसके पीछे का दिलचस्प कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 22, 2020 14:44 IST

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत पढ़ने में काफी होशियार थे। हालांकि हॉस्‍टल के द‍िनों में उन्‍होंने खूब मस्‍ती की। क‍िस्‍सा उन्‍होंने खुद बताया था जब एग्‍जाम्‍स के दौरान उन्‍हें हॉस्‍टल से न‍िकाल द‍िया था।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जून को सुशांत स‍िंंह राजपूत ने कर ली थी आत्‍महत्‍यामुंबई पुलिस कर रही है आत्‍महत्‍या की वजह की जांच

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। एक्टर के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक्टर  के निधन से फैंस अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं।यही कारण है कि सुशांत के पुराने वीडियो और फोटो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। सुशांत एक जिंदादिल इंसान थे ये तो फैंस जानते ही हैं। सुशांत पढ़ने में भी काफी होशियार थे हालांकि हॉस्‍टल के द‍िनों में उन्‍होंने खूब मस्‍ती की।

एक बार खुद सुशांत ने  जब एग्‍जाम्‍स के दौरान उन्‍हें हॉस्‍टल से न‍िकाल द‍िया था। सुशांत सिंह राजपूत अपनी फ‍िल्‍म छिछोरे की रिलीज के दौरान श्रद्धा कपूर संग कप‍िल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने खूब बातें और मस्‍ती की थी। इसी दौरान सुशांत ने ये ये मजूदार किस्सा फैंस के सामने शेयर किया था।

सुशांत ने बताया था कि वह काफी अच्‍छे स्‍टूडेंट थे लेकिन सेमेस्‍टर एग्‍जाम से पहले उन्‍हें हॉस्‍टल से निकाल दिया गया था। उनके हॉस्‍टल का नियम था कि 7 बजे के बाद कोई वापस आएगा तो उसे एंट्री नहीं दी जाएगी। वह सुबह निकलते और लेट हो जाते। फ‍िर अगले दिन सुबह ही हॉस्‍टल पहुंचते थे।

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के न‍िधन को 40 दिन पूरे होने को हैं और उनके फैंस अभी तक सदमे में हैं। तमाम सितारे भी सुशांत के साथ बिताए वक्‍त को याद कर रहे हैं और उनके फैंस अभी तक यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे।

बता दें, सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।  

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस